Jind News : अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, चली तेज हवा

0
77
Jind News : अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, चली तेज हवा
बारिश के बाद खिली फसल।
  • पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम, बारिश ने किसानों की बढ़ाई परेशानी
  • सुबह बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल, बारिश के आसार

(Jind News) जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया और वीरवार को बूंदाबांदी तथा बारिश हुई। जिसने किसानों को परेशानी को बढ़ा दिया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम मे आर्दता 63 प्रतिशत तथा हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घटा दर्ज की गई। बादलो के छाए रहने से बारिश के आसार भी बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है।

किसानों को मौसम के बदले तेवरों से लगातार ओलावृष्टि का भय सताता रहा। वीरवार  सुबह बूदांबांदी हुई तो दिनभर बादलों का जमावड़ा लगा रहा। रूक-रूक कर छींटा छांटी भी होती रही। 18 किलोमीटर प्रति घटां की स्पीड से चली हवा परेशानी का सबब बनी रही। तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई।

दिन भर आकाश में बादल छाए रहे

मौसम ने बुधवार शाम को ही करवट ले ली थी। आकाश में छाए बादल रात को और गहरे हो गए। वीरवार को अलसुबह गरज तथा चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। जो कुछ समय तक रूक-रूक कर जारी रही। दिन चढऩे के साथ हवा की गति तेज हो गई। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बादलों के छाए रहने से बूदाबादी के आसार भी बने रहे। रबी सीजन  की फसले पकाव की तरफ है। गेहंू में बालियां निकल रही हैं और दाना बन रहा है।

सरसों पकाव की तरफ है। किसान ओलावृष्टि से उभरे नही नही थे कि मौसम फिर से खराब हो गया। हवा की गति होने से फसल पसरने का खतरा भी बना रहा। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी तक तो कोई बात नही। अगर बारिश के साथ तेज हवा चलती है। फसल पसर जाने का खतरा है। इस मौसम मे ओला वृष्टि का खतरा भी बना रहता है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगें। बंूदाबांदी के भी आसार हंै। मौसम को देखते हुए किसान फसलो मे पानी से परेहज करें।

यह भी पढ़ें : Pension for All : ‘सार्वभौमिक पेंशन योजना’ सभी भारतीय नागरिकों को मिलेगा लाभ