Jind News : हलकी बारिश ने दी लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात

0
21
Light rain gave relief to people from the scorching heat
जींद-सफीदों मार्ग पर सड़क के बीच में टूट कर गिरे पेड़।

(jind News) जींद। जिले में बुधवार को दोपहर बाद हुई हलकी बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत देने का काम किया है। बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण सफीदों रोड पर गांव लोहचब के पास जींद-सफीदों मार्ग पर सफेदे के पेड़ टूट कर गिर गए। घटना के दौरान परिवहन समिति की बस सफीदों रोड से गुजर रही थी। गनीमत यह रही कि बस की स्पीड कम थी। जिसके चलते बड़ा हादसा नही हुआ। पेड़ सडक पर गिर जाने के कारण कुछ समय के लिए रास्ता भी बाधित हुआ। बाद में लोगों ने अपने साधनों से टूटे पेडों को हटा कर साइड में कर दिया। जिसके साथ रास्ता भी खुल गया।

तेज हवा के कारण जींद-सफीदो मार्ग पर पेड़ टूट कर गिरे, आकाश में बादलों को लगा जमावड़ा, बने बारिश के आसार

प्री मानसून की बारिश के बाद से धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ी हुई है। मानसून के दस्तक देने के बाद से जिले में अच्छी बारिश नही हुई है। आकाश में हर रोज बादल घुमड़ रहे हैं लेकिन अच्छी बारिश नही हो रही है। किसान आसमां की तरफ टकटकी लगा कर देख रहे है। किसानों का कहना है कि मौसम में बनी उमस का फसलों पर विपरित प्रभाव पडता है। अगर अच्छी बारिश हो जाती है तो फसलों को काफी फायदा होगा। शाम को हुई बारिश ने किसानों को भी कुछ हद तक राहत दी है। आकाश में बादलो के छाने से बारिश के आसार बने रहे।

अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट, मौसम बना सुहाना

बुधवार को अ

Light rain gave relief to people from the scorching heat
बारिश के बीच गली से गुजरते हुए वृद्ध।

धिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 74 प्रतिशत तथा हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश मे बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मानसून के कमजोर होने के कारण जिले में बारिश नही हुई थी। अब फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। जिसके चलते बारिश की संभावना बढ़ी है। अगले 24 घटो के दौरान बादल छाए रहने तथा बारिश की सभावना है। धान रोपाई का अच्छा समय है।
03 जेएनडी 06
03 जेएनडी 07

यह भी पढ़ें: Jind News: दो साल से बनी समस्या का एक  घंटे में हुआ समाधान

 यह भी पढ़ें: Jind News : कम मतदान वाले पोलिंग स्टेशनों पर चलेगा जागरूकता अभियान

 यह भी पढ़ें: Ambala News : पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भौरिया, भा0पु0से0 ने संभाला कार्यभार

SHARE