- मंडी उपसचिव को लगाई फटकारा, क्यों कर रहे हो किसानों को बर्बाद
(Jind News) जींद। जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने सोमवार को जुलाना मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं तोल वाले कांटे में दो क्विंटल की गड़बड़ी पाई गई। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। इस पर उन्होंने मार्केट कमेटी के उपसचिव से कहा कि तोल में इतना बड़ा अंतर है, किसानों को नुकसान हो रहा है और अधिकारी गंभीर ही नहीं हैं।
जब अधिकारी ने कहा कि सभी किसानों को तोल की पर्ची दी जा रही है, स्टाफ की कमी है। जिस पर विधायक ने सपष्ट कहा कि सीजन खत्म होने के बाद अगर स्टाफ आया तो क्या फायदा होगा। विधायक विनेश फोगाट ने मंडी में किसानों के अनाज को अलग-अलग कांटों पर दो बार तोलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजाना शाम को कांटों की जांच करवाई जाए। यदि कोई कमी मिलती है तो उसे ठीक किया जाए।
विनेश फोगाट जुलाना मंडी में पहुंचीं
सोमवार दोपहर को विनेश फोगाट जुलाना मंडी में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले गेहूं तोलने वाले कांटे की जांच करवाई। क्योंकि उनका कहना था कि इससे संबंधित उन्हें कई किसानों से शिकायत मिल रही है। जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो कांटे में गड़बड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद मार्केट कमेटी के उपसचिव सिकंदर सांगवान से जानकारी हासिल की। जिस पर उपसचिव ने जवाब दिया कि शाम को ही कांटों का मूल्यांकन किया था, ठीक थे। दोबारा से जांच करवा दी जाएगी।
इस पर विधायक ने कहा कि अलग-अलग कांटों पर तौल में 150-150 किलोग्राम से भी ज्यादा का फर्क आ रहा है। बेचारे किसान पांच-पांच किलोग्राम बचाने के लिए तो भागे फिरते हैं और यहां एक क्विंटल से भी ज्यादा का नुकसान हो रहा है। जिस पर मार्केट कमेटी के उपसचिव कोई जवाब नही दे सके। विधायक ने निर्देश दिए कि जिस धर्मकांटे पर तोल सही हो, वहां तोल करवाओ। यहां मुफ्त में तोल होता है तो ये भी बताओ, किसान क्यों बाहर रुपये देकर तोल करवाएंगे।
सभी धर्मकांटों पर तीन-तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई
उपसचिव ने कहा कि सभी धर्मकांटों पर तीन-तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी गेट पास की एंट्री करवाई जा रही है। हमारे पास कर्मचारियों की कमी है, मुख्यालय से डिमांड की गई है।
विधायक विनेश ने काह कि उन्हें लगातार मशीनों और वजन से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। किसानों को तेल में परेशानी आ रही है। धर्मकांटे पर समय बहुत ज्यादा लगाया जा रहा है। उन्होंने मंडी का निरीक्षण किया तो तोल में हद से ज्यादा गड़बड़ी पाई गई। अधिकारी स्टाफ न होने का दुखड़ा रो रहे हैं। अगर सीजन खत्म होने के बाद स्टाफ आया तो इतने में किसान बर्बाद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Jind News : बाबा साहेब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई