Jind News जजपा सुप्रीमो की गाड़ी नील गाय से टकरा हुई दुर्घटनाग्रस्त,हिसार-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर गांव ढाकल तथा हथो के बीच सड़क पर अचानक से आई नील गाय

0
126

जींद। हिसार-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर गांव ढाकल तथा हथो के बीच जजपा सुप्रीमो की गाड़ी नील गाय से टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गई। गाड़ी का चालक, उसमें सवार अजय सिंह चौटाला तथा उनकी पत्नी नैना चौटाला चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। बाद में वे दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जबकि नील गाय की मौत हो गई। जजपा सुप्रीमो डा. अजय सिंह चौटाला, उनकी पत्नी नैना चौटाला शुक्रवार को सिरसा से चंडीगढ़ के रवाना हुए थे। जब उनकी गाड़ी हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव ढाकल तथा हथो के बीच पहुंची तो अचानक नील गाय हाइवे पर तेजी से गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी चालक ने गाड़ी को कंट्रोल करने में कामयाब रहा। नील गाय की टक्कर से गाड़ी को नुकसान पहुंचा। उसमें सवार डा. अजय सिह चौटाला तथा नैना चौटाला चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी गाड़ी के आगे पायलेट गाड़ी चल रही थी। वह गाड़ी कुछ दूरी पर आगे चल रही थी। अचानक नील गाय तेजी से हाइवे पर आ गई। हादसे मे नील गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुच गई ओर हालातों का जायजा लिया। बाद में डा. अजय सिह चौटाला तथा नैना चौटाला दूसरी गाडी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।