Jind News : उचाना हलके से जेेजेपी हुई साफ : बृजेंद्र सिंह

0
76
JJP is wiped out from Uchana constituency : Brijendra Singh
गुरूकुल खेड़ा में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह।

(Jind News) जींद। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह शुक्रवार को गांव गुरूकुल खेड़ा पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि विस चुनाव में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। जिस तरह से सीएम नायब सिंह सैनी दे दानादन घोषणा पर घोषणा कर रहे है वो दर्शाता है कि भाजपा सत्ता से जा रही है।

आज किसान, मजदूर, युवा सब इनको नजर आने लगा है लेकिन जब साढ़े नौ साल तक सत्ता में थे तो किसी की याद तक नहीं आई। आज कभी कुछ तो कभी कुछ घोषणा करने में लगे है। कां्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। पूर्व सांसद ने कहा कि हलके के 50 से अधिक गांव के दौरे वो कर चुके है। निरंतर लोगों से मिल रहे है। ऐसा कोई गांव नहीं है जहां दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हो। ये संदेश है कि उचाना हलके से कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज कर रही है। जेजेपी का उचाना में अब कुछ नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव में एक लाख 60 हजार मतों में से 4200 मत जेजेपी को आते है जिससे साफ है कि उचाना से जेजेपी साफ हो चुकी है। भाजपा के खिलाफ वोट मिलते है लेकिन सत्ता के लालच में भाजपा के साथ सहयोगी के रूप में साढ़े चार साल तक मलाई खाते है। चुनाव से पहले गठबंधन तोड़ते है। अब मतदाता जान चुके है कि ये वोट काटू है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से मुकाबला कांग्रेस, भाजपा के बीच रहा था वैसे ही मुकाबला अब कांग्रेस, बीजेपी के बीच होगा।

यह भी पढ़ें : Gurugram News :स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन