Jind News : जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बेटे संग की की मां जयंती की पूजा

0
59
Jind MLA Dr. Krishna Middha performed the Puja of his mother's birth anniversary with his son
मां जयंती की पूजा करते हुए श्रद्धालु।c
  • नवरात्रि हमें अहंकार का त्याग करने का संदेश देती है : डॉ. मिड्ढा

(Jind News) जींद। जींद से निर्वाचित हुए भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा मां जयंती का आर्शीवाद लेने के लिए अपने बेटे रूद्राक्ष मिड्ढा तथा रिद्धि-सिद्धि क्लब प्रधान सुभाष चंद्र अनेजा के साथ ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर पहुंचे। यहां विधायक, उनके बेटे व सहयोगियों ने आमजन की तरह ही मां जयंती की अराधना की और आर्शीवाद प्राप्त किया। पुजारी नवीन शास्त्री ने   मां जयंती की पूजा करवाई। श्रद्धालु भी विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा को अपने बीच पाकर बेहद प्रसन्न हुए और उनके साथ फोटो तक खिंचवाई।

यहां विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि नवरात्र पर्व में मां शक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की आराधना करने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और कहा जाता है कि इससे इंसान के जीवन में मां की कृपा बरसती है और उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि देवी दुर्गा ने महिषासुर शक्तिशाली असुर के साथ युद्ध किया था। यह युद्ध पूरे नौ दिनों तक चला। देवताओं को परेशान करने वाले और धरती पर आतंक फैलाने वाले महिषासुर को पराजित करने के लिए देवी दुर्गा ने अपने सभी स्वरूपों के साथ संघर्ष किया।

अंतत: नवमी की रात्रि को मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया। नवरात्रि में व्रत रखने से मन, तन और आत्मा की शुद्धि होती है। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने से शरीर स्वस्थ रहता है और पाचन तंत्र सुचारू रूप से चलता है। नवरात्रि में तपस्या या उपासना के साथ-साथ ध्यान भी किया जाता है। नवरात्रि में स्त्री के विभिन्न रूपों को समझने और उनके सम्मान तथा प्रतिष्ठा को मानने का मौका मिलता है। यह नवरात्रि हमें अहंकार का त्याग करने का संदेश मिलता है।

 

यह भी पढ़ें :  Jind News : मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता