Jind News : हिंदी की गरिमा एवं उसके सौष्ठव को बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी : सिहाग

0
117
Jind News : हिंदी की गरिमा एवं उसके सौष्ठव को बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी : सिहाग
कार्यक्रम में विजेता बच्चों को सममानित करते हुए।
  • आधारशिला विद्यालय में हिंदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Jind News | जींद। आधारशिला विद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन कर विधिवत रूप से किया गया। इसमें बच्चों ने विविध गतिविधियों के माध्यम से हिंदीभाषा के महत्व को उजागर किया। इसमें दोहे, कविता व नृत्य आदि प्रस्तुतियों के द्वारा हिंदी भाषा व संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं व उनसे संबधित क्षेत्रों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सदानुसार एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने संस्कृतनिष्ठ हिंदी के माध्यम से अपने विचार रखे। प्रथम स्थान पर टैगोर सदन से सुनिधि, द्वितीय स्थान पर विवेकानंद सदन से अभिषेक व तृतीय स्थान पर राधा कृष्णन सदन की गरिमा रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशिका अंजू सिहाग ने कहा कि हिंदी से ही हिंदुस्तान है। हमारी कल्पना, संवेदना, भावना, अभिव्यक्ति और हमारे अस्तित्व का आधार ही हिंदी है। उन्होंने कहा कि हिंदी की गरिमा एवं उसके सौष्ठव को बनाए रखने की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से हमारी है। हिंदी संस्कृतियों की संवाहक है हिंदी। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : Jind News : सेवा सदन में माता-पिता की याद में रक्तदान शिविर 15 को

यह भी पढ़ें : Jind News : नशे के कारण परिवार एवं समाज कुरीतियों की ओर बढ़ता है : रोशनी

यह भी पढ़ें : Jind News : आज जल बचाएंगे तो कल बचेगाा जीवन : रणधीर मताना