Jind News : इनोवेशन रिसर्च एंड डिवलप्मेंट एक बड़ी छलांग : कैप्टन अभिमन्यु

0
78
Innovation, research and development is a big leap: Captain Abhimanyu
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु।
  • केंद्रीय बजट अर्थिक उन्नति, तेजी से विकास तथा विकसित भारत संकल्प की तरफ बड़ा कदम

(Jind News) जींद। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने युवाओं से अपील की कि जो लोग विदेश जा कर पैसा कमाना चाहते हैं वह डोंकी रास्ते से बाहर जाने की बजाय कानूनी रास्ते से विदेश जाने का काम करें। इससे उनके पैसे भी बचेंगे और खतरे भी कम होंगे। उन्होंने ने व्यापारियों के साथ घटनाओ पर चिंता जताई और कहा कि सीएम नायब सैनी सख्ती से ऐसे हालातों से निपटने के आदेश दिए हुए हैं।

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु  रविवार को जींद में बजट पर संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व तथा बाद में वे जनसंर्पक अभियान के तहत कार्यक्रमों में लोगों से भी रूबरू हुए। इस अवसर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, भाजपा कार्र्यकारिणी सदस्य राजू मोर, जिला महामंत्री डा. राज सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, जसमेर रजाना, जिला मीडिया प्रभारी मनीष गोयल, बब्बल सैनी, मा. गोगल समेत काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को महत्व दिए जाने पर उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र पिछड़े हुए हैं उन्हें आगे लाकर ही देश को विकसित बनाने का काम किया जा सकता है।

इसके पीछे राजनीतिक कारणों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर मामले में वोट का आना और वोट का जाना नजर आता है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार और आंध्र प्रदेश की हमेशा अनदेखी करने का काम किया और अब जब केंद्रीय वित्त मंत्री ने इन दो राज्यों को कुछ ज्यादा देने का काम किया है तो उसे राजनीति नजर आती है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान पर अधिक ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में तुष्टिकरण का कोई स्थान नही हंै लेकिन रोजगार सृजन का भरपूर प्रयास करते हुए स्टार्टअप इंडिया और इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का काम किया गया है। यह पहला अवसर है जब बजट में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये विनिर्माण क्षेत्र के लिए तय किए गए हैं। इस पैसे से केवल और केवल निर्माण का कार्य होगा। जिससे देश के हर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आजादी के बाद से आजतक पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी केवल दूसरे नेता है जो केवल चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार पीएम की शपथ लेने में सफल हुए हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बजट पूरी तरह से देश के विकास में तेजी लाने वाला है।

उन्होंने यह कहा कि बजट में गरीब, महिला, युवाओं और किसानों का ध्यान रखा गया है, कृषि को अधिक लाभ वाला बनाया गया है। हर थाली मे मिल्टस पहुंच रहे हंै। जैविक खेती से एक करोड़ किसानों को जोडऩे का काम भाजपा सरकार ने किया है। सरकार का मकसद पारदर्शिता से नागरिकों तक सुविधा पहुंचे इसके प्रयास किए जा रहे हंै। योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। ऑनलाइन प्रणाली से पारदर्शिता आई है। चाहे आबकारी नीति हो या फिर ई-स्टांप हों, बुजुर्ग, विधवा व अन्य पैंशन उनके खातों में जा रही है। पहले के हालात सभी जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : एनएचएम के तहत लगे कर्मियों की हडताल तीसरे दिन भी जारी

यह भी पढ़ें: Jind News : कंप्यूटर लैब सहायकों ने मांगों को लेकर धरना दिया

 यह भी पढ़ें: Jind News : हर सोमवार को सावन में शिव की पूजा से मिलता है विशेष लाभ : भारतेंदू शास्त्री