• किसान प्राकृतिक खेती अपना कर बढाएं पैदावार

(Jind News) जींद। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र जींद द्वारा गांव पौली में प्राकृतिक खेती पर ग्रामस्तरीय जागरूकता कैंप का आयोजित किया गया। हमेटी के प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक डा. सुभाष चंद्र ने किसानों से प्राकतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।

किसानों को प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया

इस अवसर पर जिला विस्तार विशेषज्ञ डा. प्रीति मलिक ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया तथा प्राकृतिक खेती के तरीकों से अवगत करवाया। बीजामृत, जीवामृत व घनजीवामृत बनाने की विधि के बारे में किसानों को जानकारी दी।

उन्होंने प्राकृतिक खेती के विभिन घटकों पर प्रकाश डाला तथा किसानों से इस पद्धति से खेती करना का आग्रह किया। पंजाब नेशनल बैंक सच्चाखेड़ा से आए डा. रमन ने किसानों को बैंक द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और किसानों को स्कीमों का लाभ लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : Jind News : जींद शहर की आबोहवा सुधार के लिए साढ़े चार करोड़ स्वीकृत : डॉ. कृष्ण मिड्ढा