Jind News क्रीमीलेयर की आय सीमा छह लाख से बढ़ा आठ लाख करना ओबीसी वर्ग को नायाब सौगात : कांबोज

0
172
Increasing the income limit of creamy layer from 6 lakh to 8 lakh is a unique gift to the OBC category

जींद। जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसको संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि क्रीमीलेयर की आय सीमा को छह लाख से बढ़ा कर आठ लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगात है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है। इसके लिए आज यह प्रदेश कार्यकारिणी ध्वनि मत से मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है।

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का हुआ आयोजन

कांबोज ने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री ने जहां क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। कांबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रुपये की छात्रवृति देने की घोषणा की है। राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये आंबटित कर सबका साथ, सबका विकास को सार्थक किया है। ओबीसी मोर्चा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी में ध्वनि मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंदरनाथ शर्मा ने कहा कि प्रदेश का आम चुनाव में समय नहीं बचा है। इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान है। गत लोक सभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भाजपा को भरपूर मात्रा में वोट करके तीसरी बार केंद्र में भाजपा की मोदी जी के केंद्र में सरकार बनाने में मदद की है। कार्यकारिणी बैठक का प्रारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दिनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने जिलों के प्रभारियों की भी घोषणा की। जिसमें पंचकूला के रमेशपाल नोहनी, अंबाला के संदीप वर्मा, यमुनानगर के नरेश सैन, कुरुक्षेत्र के कर्म सिंह बिट्टू, करनाल के डा. राजबीर आर्य सैनी, कैथल के मुकेश राठौर, पानीपत के कृष्ण रोहिल्ला, सोनीपत के श्याम सुन्दर करगवाल, रोहतक के प्रवीण कश्यप, जींद के धीरज सैनी, झज्जर के सज्जन यादव, भिवानी के नीरज प्रजापति, दादरी के बक्शी सैनी, सिरसाके रत्न सैनी, हिसार के डा. विनोद स्वामी, रेवाड़ी के प्रेम मौर्य, फतेहाबादके सुरेंद्र सैनी, महेंद्रगढ़ के शारदा यादव, पलवलके अशोक स्वामी, फरीदाबादके नंद किशोर बघेल, गुरुग्रामके सरिता जांगिड़, नूंहके महेंद्र सिंह होंगे।