Jind News : सफीदों में जिला प्रभारी ने बसपा छोड़ सुभाष गांगोली के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दामन

0
133
In Safidon, the district in-charge left BSP and joined Congress under the leadership of Subhash Gangoli
कांग्रेस में ज्वायन करवाते हुए सुभाष गांगोली। 

(Jind News ) जींद। सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली अपना नामांकन दाखिल करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। अभियान के दौरान सुभाष गांगोली कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत करवा रहे हैं वहीं बड़े, बुजुर्गों का आर्शीवाद तो प्राप्त कर ही रहे हैं साथ ही युवाओं के भी आईकॉन बने हुए हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी मास्टर जिले सिंह कश्यप सिंघाना ने अपने साथियों सहित बीएसपी पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की और अपना समर्थन दिया।

विधायक सुभाष गांगोली ने बसपा छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। हरियाणा के विकास और जनसेवा के लिए कांग्रेस में शामिल होना उनके समर्पण का प्रतीक है। सुभाष गांगोली ने कहा कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर हमारा कारवां निरंतर बढ़ता जा रहा है। जोकि साफ दर्शाता है कि जनता का यह समर्थन हरियाणा में बदलाव की दिशा में एक और कदम है। उनका एक ही सपना है कि सफीदों में आईएमटी बना कर 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों की तरफ रूख न करना पड़े। आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण हरियाणा प्रदेश में व्यापारी, कमेरा सहित हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस की सरकार बनते ही गुंडागर्दी खत्म होगी और बदमाशों को हरियाणा छोडऩा होगा। सुभाष गांगोली ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा। सुभाष गांगोली ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही अग्रिवीर योजना को बंद कर आर्मी में स्थायी भर्ती की जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें: जींद में एक बार फिर विधायक पुत्र आमने-सामने