Jind News : लाल रंग तक पानी पहुंचा तो अंडरपास से गुजरना खतरनाक

0
7
Jind News : लाल रंग तक पानी पहुंचा तो अंडरपास से गुजरना खतरनाक
अंडरपास में बारिश का पानी भरने को लेकर लिखा चेतावनी संदेश।
  • अंडरपास में बारिश के दिनों में आवागमन करने वालों को जागरूक करने के लिए रेलवे ने लिखा चेतावनी संदेश
  • अंडरपास में लाल रंग की बनाई गई लाइन

Jind News | जींद। बारिश के मौसम में अंडरपास में भरने वाले पानी के चलते किसी तरह की परेशानी वाहन चालकों को न हो इसको लेकर रेलवे द्वारा उचाना कलां के अंडरपास में वाहन चालकों के लिए कितना पानी अंडरपास में हो तो गुजरे को लेकर चेतावनी लिख कर जानकारी दी गई। यहां पर लाल रंग की लाइन बनाई गई है। चेतवानी में लिखा गया है कि इस लाइन तक पानी पहुंच गया तो पूल का उपयोग वाहन चालकों के लिए खतरनाक हो सकता है।

दोनों तरफ से अंडरपास में आने से पहले ये चेतावनी दीवार पर लिखी गई है। वाहन चालक खुशीराम, बलजीत, जगबीर ने कहा कि अंडरपास में बारिश में पानी भर जाता है। पानी कितने फीट तक है इसका पता नहीं होता है। पानी ज्यादा होने पर वाहन का इंजन तक खराब हो जाते है। ज्यादा पानी के चलते पानी के अंदर ही रूक जाते है।

रेलवे द्वारा जो चेतावनी लिख कर लाइन दीवार पर बनाई है उससे अंदाजा आ जाता है कि कितने फीट तक पानी अंडरपास में है। कितना पानी होने के बाद अंडरपास से वाहन चालक न आवागमन करें। बारिश के मौसम से पहले रेलवे द्वारा अंडरपास पर लाल लाइन बनाने के साथ चेतावनी संदेश पानी को लेकर लिख कर सही किया है।

यह भी पढ़ें : Jind News : मनरेगा महिला मजदूर के परिजनों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें : Jind News : भारतीय शिल्प कला ने किया विश्व का मार्गदर्शन : राजन चिल्लाना

यह भी पढ़ें :  धर्मबीर भनवाला को जनकल्याण मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया

यह भी पढ़ें : Jind News : व्यापारियों ने आए दिन मांगी जा रही फिरौती को लेकर जताया रोष

यह भी पढ़ें : Jind News : एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जींद में हुई 76759 लोगों की जांच

यह भी पढ़ें : Ambala News : आमजन के हित में काम कर रही नायब सरकार: असीम

यह भी पढ़ें : Ambala News : ‘टाबर उत्सव’ बना अनूठी पहल

SHARE