• स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आमजन भी अपनी भागीदारी करे सुनिश्चित

(Jind News) जींद। उचाना नपा क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को मध्य नजर रखते हुए हनुमान मंदिर में कचरे के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि कचरा आज के समय में एक गंभीर विषय बन चुका है जो प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में हमारे भविष्य के लिए कचरा घातक सिद्ध होगा। आने वाली पीढ़ी को बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

नपा उचाना की टीम हर वार्ड में स्कूल,  सार्वजनिक स्थानों पर जाकर कचरे के बारे में जानकारी दे रही है की कैसे कचरे का निस्तारण संपूर्ण तरीके से कर सकते हैं। सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि स्थानीय लोग अपने आसपास खाली प्लाट में कचरा डालते हैं। जिसके कारण वहां बीमारियां आदि फैलने का खतरा बना रहता है।

खुले में कचरा फैंक रहे लोगो पर लगेगा जुर्माना

कुछ स्थानों का मौका निरीक्षण भी किया गया। वहां पर काफी सारी प्लास्टिक की थैलियां व अन्य कचरा फैंका हुआ मिला है। जो लोग खुले में कचरा फैंक रहे हैं, उनके प्रति नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से शहरों से दो तरह का कचरा निकलता है,  सूखा, गीला जो डोर टू डोर गाड़ी में डाला जाता है।

स्थानीय लोगों से बार-बार आह्वान किया जा रहा है कि वह अपने घरों में दो तरह के डस्टबीन रखें। जिससे गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके गाडिय़ों में डाला जा सकें। डोर टू डोर गाड़ी हर रोज वार्डों में जा रही है लेकिन लोगों द्वारा गाड़ी में सूखा व गिला कचरा एक साथ ही डाल दिया जाता है जिससे डंपिंग साइट पर कचरा अलग नहीं हो पाता।

यह भी पढ़ें : Jind News : स्वच्छता पर्यावरण शुद्ध रखने में मददगार : सेव