Jind News : श्रम कानूनों के विरोध में 11 अप्रैल को संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लेगा हरियाणा कर्मचारी महासंघ

0
63
Jind News : श्रम कानूनों के विरोध में 11 अप्रैल को संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लेगा हरियाणा कर्मचारी महासंघ
बैठक में भाग लेते हुए
  • सर्वसम्मति से अशोक शर्मा को कार्यकारी प्रांतीय महासचिव मनोनित किया

(Jind News) जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी और संबंधित विभागीय यूनियनों की बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय जींद डिपो में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने की। जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिरियों और विभागीय यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध दर्ज करवाया गया। सरकार द्वारा विभागों में निजीकरण की व्यवस्था को बढ़ावा देना,  कर्मचारियों की मांगों को पूरा न करने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

दिल्ली में प्रस्तावित संसद मार्च के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया

आने वाली 11 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे श्रम कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रस्तावित संसद मार्च के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से अशोक शर्मा को कार्यकारी प्रांतीय महासचिव और नरेंद्र धीमान को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया।

इसके अतिरिक्त हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आगामी यूनियन चुनावों के लिए रूप रेखा तैयार की गई। सभी ब्लॉक, जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए शीघ्र चुनाव करवाए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से कुलदीप शर्मा, जयबीर घणघस, यशपाल देशवाल, अमरीक सिंह, राजेश शर्मा, अनूप लाठर, वीरेंदर काजल, जयबीर नाफरिया, जिले सिंह बढ़ाना,  कुलदीप मोर, वीरेंद्र गोयत, राजा शर्मा, पवन रजाना, रणबीर गहलोत,  राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : खेल और शिक्षा का समन्वय सफलता की कुंजी : कुलपति अशोक कुमार