Jind News : एमएसपी पर एक करोड़ से अधिक का खरीदा हैफेड ने बाजरा

0
11
Hafed has purchased millet worth more than one crore rupees on MSP
सरकारी भाव पर बाजरा की खरीद करते हुए। 
  • 2625 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा का भाव
  • 53 हजार क्विंटल से अधिक हुई पीआर की खरीद

(Jind News) जींद। बाजरा मंडी में आते ही सरकारी खरीद पर बिकने से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हंै। जिस दिन बाजरा किसान मंडी में लेकर आता है उसी दिन उसका बाजरा बिकने से दो से तीन घंटे में ही किसान अपने घर मंडी से वापस चला जाता है। हैफेड द्वारा अबतक 10 हजार बैग बाजरा की खरीद की है। 3400 बैगों का उठान अब तक हो चुका है।

हैफेड रिकॉर्ड के अनुसार अब तक एक करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये के बाजरा की खरीद की जा चुकी है। हैफेड सेल्समैन सतीश ने बताया कि खरीद के बाद उठान प्रक्रिया तेज हो गई है। एक करोड़ 31 लाख से अधिक की राशि का बाजरा सरकारी खरीद पर खरीदा जा चुका। किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। साफ, सूखा जो बाजरा सरकारी मापदंड पर होता है उसे मंडी में आते ही खरीदा जा रहा है।

किसान बलजोर, सुखबीर, राजेंद्र ने कहा कि बाजरा की फसल मंडी में आते ही बिकने से किसान दो से तीन घंटे बाद घर वापिस चला जाता है। जो भाव बाजरा के मिल रहे है उससे किसान खुश है। एमएसपी भी भाव मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है। मंडी में बेहतर व्यवस्था बाजरा खरीद की है। किसी तरह की परेशानी अब तक खरीद को लेकर नहीं हुई है।

53 हजार क्विंटल से अधिक हुई पीआर की खरीद

हाइवे स्थित अतिरिक्त मडी में पीआर धान की खरीद हो रही है। यहां पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक 57 हजार क्विंटल पीआर मंडी आ चुकी है। 53 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी है। 23500 क्विंटल का उठान भी हो चुका है। मंडी में सफाई, पीने के पानी, बिजली सहित सभी प्रबंध पुख्ता है। खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि खरीद शुरू होने से लेकर अब तक किसानए आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। नियमानुसार पीआर धान की खरीद की जा रही है। खरीदए उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन का चुनाव संपन्न