Jind News : गैस सिलेंडर मे विस्फोट, एक परिवार के चार झुलसे

0
64
Jind News : गैस सिलेंडर मे विस्फोट, एक परिवार के चार झुलसे
हादसे में झुलसे परिजन।
  • खाना बनाते समय हुआ हादसा, चारों पीजीआई रेफर

(Jind News) जींद। शिव कालोनी में रात को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मूलत: बिहार हाल आबाद शिव कालोनी निवासी कश्मीर सिंह की पत्नी इंदिरा देवी रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। कश्मीर सिंह अपने दो बच्चों के साथ रसोई के सामने बने हाल में बैठे हुए थे।

उसी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे मकान में आग भड़क उठी और कश्मीर सिंह, उसकी पत्नी इंदिरा देवी तथा दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें चारों झुलस गए। धमाके की आवाज सुन कर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेस को बुला कर चारों का नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विस्फोट के कारण का नहीं हुआ अभी कोई खुलासा

जहां पर चिकित्सकों ने चारों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। यह खुलासा नही हो पाया कि आखिर गैस सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ। फिलहाल चारों की हालात स्थिर बताए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी को बयान के लिए पीजीआई भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Gold Rate Today : सोने की कीमतो में भरी गिरावट, जाने अपडेट