Jind News : अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ लड़ाई : प्रियंका गांधी

0
6
Fight against injustice, falsehood and evil: Priyanka Gandhi
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
  • जुलाना में हुई कांग्रेस की हरियाणा विजय संकल्प रैली

(Jind News) जींद। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ लड़ाई है। भाजपा ने जिन 24 फसलों पर एमएसपी दी है वो फसलें प्रदेश में बोई ही नही जाती। चुनाव के समय बड़े बड़े नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। नेता के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला। प्रदेश में 10 साल के राज में भाजपा ने कुछ नही किया लेकिन अब नेताओं को टोकने का समय आ गया है। भ्रष्टाचार का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ने देश का सब कुछ दो मित्रों को दे दिया। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई,  बेरोजगारी, कानून लादे गए, काफी घोटाले और लगभग 30 बार पेपर लीक हुए

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बुधवार को जुलाना की नई अनाज मंडी में बुधवार को कांग्रेस की हरियाणा विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रही थी। यह रैली जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट के समर्थन में आयोजित की गई थी। रैली को सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संबोधित किया। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई,  बेरोजगारी, कानून लादे गए, काफी घोटाले और लगभग 30 बार पेपर लीक हुए।

भाजपा सरकार अग्निवीर जैसी स्कीमें लेकर आती है। शहीद होने पर भी कुछ नही मिलेगा। परिवार पहचान पत्र जब से आया है प्रदेश में लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आमदनी बढऩे का हवाला देकर लोगों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ  खड़े होना ही हरियाणा की पहचान है। असत्य के खिलाफ  सत्य की जीत ही हमारी परंपरा रही है। तीन काले कानून लाकर मोदी पांच मिनट भी बाहर नही आ सके जहां किसानों ने महिनों तक संघर्ष किया।

यो हरियाणा है प्रधान: दीपेंद्र हुड्डा

रैली में कांंग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी अंदाज में बोलते हुए कहा कि यो हरियाणा है प्रधान। अबकी बार भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। भाजपा ने प्रदेश का भठ्ठा बिठा दिया। भाजपा सरकार ने 10 साल का कोई हिसाब नही दिया। जब बहन बेटियों की बात आती है तो यहां महाभारत हो जाती है।