Jind News :भाजपा, जेजेपी को झटके देने में लगी बाप-बेटे की जोड़ी

0
136
Father-son duo trying to give jolts to BJP and JJP
हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।  

(Jind News) जींद। कांग्रेस में आने के बाद निरंतर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने सक्रियता बढ़ा दी है। हलके में निरंतर गांव-गांव जाकर वो कांग्रेस को मजबूत करने में लगे है। भाजपा, जेजेपी को झटके पर झटके देने में बाप, बेटे की जोड़ी लगी हुई है। 36 से अधिक गांव में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंच चुके है। ऐसे ही हलके में निरंतर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सक्रिय है। छात्तर, दुर्जनपुर, करसिंधु, काकड़ोद, उचाना खुर्द, बड़ौदा, खटकड़, घोघडिय़ा सहित काफी गांवों में दूसरी पार्टियों के नेता, पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में आने कांग्रेस मजबूत नजर आने लगी है। बीते विस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हलके से जमानत जब्त हुई थी। कांग्रेस पार्टी के बढ़ रहे ग्रॉफ का पता कांग्रेस में टिकट मांगने वालों की लंबी दावेदारी से नजर आ रहा है लेकिन माना जा रहा है कि उचाना हलके से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की टिकट कांग्रेस में पक्की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में 70 फीसदी मतदाता भाजपा के खिलाफ है। दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वो लड़ते भी है तो जो उनकी माता नैना चौटाला को लोकसभा चुनाव में उचाना से 4200 से मत आए थे उससे भी कम मत दुष्यंत चौटाला के आएंगे।

लोकसभा चुनाव ने विधानसभा चुनाव में उचाना ही नहीं बल्कि प्रदेश में क्या होगा इस संदेश दिया है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। अब भाजपा कितनी ही घोषणाएं कर ले मतदाता बहकावे में नहीं आएंगे। उचाना हलके के हर गांव से दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस में आ रहे है। इससे कांग्रेस को हलके में मजबूती मिली रही है।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : अवैध कालोनियों पर चला पीला पंजा

यह भी पढ़ें: Jind News : एंबुलेंस ने मारी टक्कर, कावडिय़ा घायल

 यह भी पढ़ें: Jind News : जाट धर्मशाला में हुई हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक