Jind News : कपास की बिजाई से हुआ किसानों का मोह भंग

0
8
Jind News : कपास की बिजाई से हुआ किसानों का मोह भंग
खेतों में की गई धान की रोपाई।
  • धान की रोपाई की तरफ बढ़ रहा है रूझान
  • प्री-मानसून के बाद शुरू हुआ धान रोपाई का कार्य

Jind News | जींद | प्री-मानसून के बाद क्षेत्र में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। प्री-मानसून के बाद अब मानसून ने भी हरियाणा में दस्तक दे दी है। धान की रोपाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बार तापमान बढऩे से किसानों द्वारा्र धान रोपाई के लिए तैयार की गई प्योद भी खराब हुई। किसानों को प्रति एकड़ 1500 से दो हजार रुपए का नुकसान भी हुआ। अब बारिश के बाद किसानों ने धान रोपाई शुरू कर दी है।

इस बार धान की रोपाई क्षेत्र में अधिक होगी क्योंकि कपास की फसल में कई सालों से बीमारी आने के चलते उत्पादन कम हो रहा है। ऐसे में किसान अब कपास की बिजाई करने की बजाए धान की बिजाई करने लगे है। घोघडिय़ा, कसूहन सहित आस-पास के गांव जहां धान की रोपाई कम होती थी वहां भी किसान धान की रोपाई करने लगे है।

धान की फसल की अधिक पानी वाली फसल माना जाता है। इन गांवों में पानी की कमी रहती है लेकिन अब समय के साथ पानी के संसाधन होने के चलते इन गांवो के किसानों ने कपास की फसल से अपना रूख मोडते हुए धान की रोपाई करनी शुरू कर दी है।

उचाना निवासी किसान कुलबीर, अमरजीत, सुखबीर ने कहा कि कुछ सालों से कपास की फसल में बीमारी का प्रकोप आने से उत्पादन कम हो रहा है। ऐसे में किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान होता है। धान की रोपाई की तरफ अब रूझान बढ़ रहा है। जिस एरिया में धान की रोपाई नहीं होती थी वहां भी अब होने लगी है।

धान का उत्पादन उम्मीद के मुताबिक हो जाता है तो मंडी में आते ही फसल बिक जाती है। इसलिए कुछ सालों से कपास की बिजाई को छोड़ कर धान की रोपाई करने लगे है। दो दिन पहले हुई प्री-मानसून के बाद अब मानसून आने की उम्मीद है। तापमान बढऩे से जरूरी किसानों ने जो प्योद धान की लगाई थी वो खराब होने से किसानों को नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें : Jind News : लाल रंग तक पानी पहुंचा तो अंडरपास से गुजरना खतरनाक

यह भी पढ़ें : Jind News : मनरेगा महिला मजदूर के परिजनों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें : Jind News : भारतीय शिल्प कला ने किया विश्व का मार्गदर्शन : राजन चिल्लाना

यह भी पढ़ें :  धर्मबीर भनवाला को जनकल्याण मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया

यह भी पढ़ें : Jind News : व्यापारियों ने आए दिन मांगी जा रही फिरौती को लेकर जताया रोष

यह भी पढ़ें : Jind News : एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जींद में हुई 76759 लोगों की जांच

यह भी पढ़ें : Ambala News : आमजन के हित में काम कर रही नायब सरकार: असीम

यह भी पढ़ें : Ambala News : ‘टाबर उत्सव’ बना अनूठी पहल

SHARE