Jind News : कन्वेंशन में रोडवेज का एक-एक कर्मचारी लेगा बढ़चढ़ कर भाग

0
46
Jind News : कन्वेंशन में रोडवेज का एक-एक कर्मचारी लेगा बढ़चढ़ कर भाग
अनूप लाठर।
  • श्रम कानूनों में सुधार के नाम पर बदलाव के विरोध में 18 मार्च को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय कन्वेंशन : अनूप लाठर

(Jind News) जींद। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित एटक के राज्य कमेटी सदस्य निशान सिंह, जयबीर सिंह, अनूप लाठर ने कहा कि अंग्रेजी शासन में हजारों नेताओ की कुर्बानी के बाद बने श्रम कानूनों को केंद्र सरकार सुधार के नाम पर बड़े पूंजीपतियों के हित में कर्मचारी व मजदूर विरोधी श्रम कानून बनाए हैं। जिन्हें केन्द्र सरकार लागू करने जा रही है।

नए श्रम कानून लागू होने से यूनियन पंजीकरण करना समस्याग्रस्त हो जाएगा। यूनियनों की मान्यता रद्द करना आसान हो जाएगा। काम के घंटे बढ़ जाएंगे, श्रम न्यायालय बंद होने के कगार पर आ जाएंगे। सुलह व न्याय निर्णय प्रक्रिया बोझिल हो जाएगी। मजदूरी की परिभाषा बदल जाएगी।

श्रम कानूनों के खिलाफ देश भर की 10 ट्रेड यूनियनें 18 मार्च को देहली कन्वेंशन में करने जा रही

व्यावसिक सुरक्षा व स्वास्थ्य सुरक्षा अपने डिजाइन में विशिष्ट हो जाएगी। नीति के विरोधी में हड़ताल जैसे आंदोलन पर पाबंदी लगेगी। उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारी व मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ देश भर की 10 ट्रेड यूनियनें 18 मार्च को देहली कन्वेंशन में करने जा रही हैं।

इस कन्वेंशन में रोडवेज विभाग के कर्मचारी भाग लेंगे। कन्वेंशन में देश भर के सभी राज्यों से हजारों कर्मचारी व मजदूर भाग लेंगे। राष्ट्र व्यापी बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Jind News : फॉच्र्यूनर गाड़ी सहित भिवानी जिले का शराब तस्कर गिरफ्तार