(Jind News) जींद। भिवानी रोड पर अंडरपास के निर्माण के दौरान मिट्टी खिसकने के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नही निकला है। यहां मकानों के आगे 30-30, 40-40 फीट गहरी खाई बनी हुई। लोग भारी दहशत में है। जमीन खिसकने से मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। मकानों के गिरने का डर बना हुआ है। 24 घंटे से पशु घरों में कैद होकर रह गए हैंं, जो बुजुर्ग बाहर थे वो अंदर नहीं आ पा रहे। जो अंदर थे वो बाहर नहीं आ पा रहे हैं। 75 साल की एक बुजुर्ग महिला तो बेचारी 24 घंटे से घर से बाहर है जो बहुत परेशान नजर आ रही है।

मकानों के आगे बनी हुई है 30-30, 40-40 फीट गहरी खाई

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि लोगों को घरों में आने जाने के लिए सीढिय़ों का सहारा लगाना पड़ रहा है। एक एक सीढ़ी से काम नहीं चल रहा। 30-30, 40-40 फीट गहरी खाई होने की वजह से एक एक सीढ़ी के साथ अतिरिक्त सीढ़ी बांधनी पड रही है। ऐसी ऊंची सीढिय़ों से आना जाना खतरों से भरा है। राजकुमार गोयल ने जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा से इस मामले में जरूर हस्तक्षेप करने की मांग की है और उनसे मौके का दौरा करने की मांग भी की है।

लोग भारी दहशत मेंए मकानों के गिरने का बना हुआ है डर, 24 घंटे से पशु घरों में कैद होकर रह गए है

गोयल का कहना है कि डीसी को इस मामले की किसी मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी से जांच करवानी चाहिए और आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। जो लोग पीडि़त हैं उन्हे इमरजेंसी सेवाएं दी जानी चाहिएं। घरों में आने जाने के रास्ते का तुरंत प्रभाव से प्रबंध कराया जाना चाहिए। जो मवेशी अंदर रुके हुए हैं, उनकी संभाल करनी चाहिए। जो बुजुर्ग बेचारे बाहर हैं, और अंदर नहीं जा पा रहे उनकी व उनके परिवारों की भी संभाल की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स

यह भी पढ़ें: Realme C63 5G की कीमत में गिरावट, देखें फीचर्स