(Jind News) जींद। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व डीएवी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर विष्णु बागड़ी ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण, पेड़ पौधे, पशु, पक्षी, हवा, पानी अर्थात संपूर्ण प्रकृति चाहे वह जड़ हो या चेतन, शुरू से ही मनुष्य का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है।
पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती
हम यह भी कह सकते हैं कि प्रकृति और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। आधुनिकता के इस दौर में हम स्वार्थी हो चुके हैं और प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं। आज समाज में बहुत कम व्यक्ति ऐसे हैं जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण करने जाते हैं, पहाड़ों में हमें नदी, नाले बहती हुई नदियां, कल-कल करते पक्षी, पेड़, पौधे, बर्फ से लिपटी हुई पहाडिय़ों की चोटियां पक्षियों की चहचाहट, शुद्ध वातावरण देखने को मिलता है।
जिसे देखकर मन बहुत खुश होता है, वहां का शुद्ध वातावरण ही हमें वहां जाने के लिए उत्साहित करता है। जिला कोऑर्डिनेटर ने बच्चों को आह्वान करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन व शादी समारोह के अवसरों पर पौधे लगाकर कार्यक्रमों की शुरुआत करनी चाहिए।
प्रकृति संरक्षण का भी उतना ही महत्व है, जितना मानव जीवन का
उन्होंने कहा कि जुलाई अगस्त माह में बरसात होती है और यह टाइम पौधारोपण के लिए प्रयुक्त होता है। प्रकृति संरक्षण का भी उतना ही महत्व है, जितना मानव जीवन का।
इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ों की रक्षा उसी तरह करनी चाहिए। इस मौके पर वन विभाग के जींद रेंज ऑफिसर अमित शर्मा, मदनलाल वन रक्षक व विनोद कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें : Jind News : नप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम मशीनों का रेंडेमाइजेशन