Jind News : कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

0
128
Discussed with the workers about the assembly elections
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह।

(Jind News) जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राजनीतिक सोच कांग्रेस को मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता मित्रों और रिश्तेदारों से मिल कर भाजपा की विफलताओं को बताएं। भाजपा की कार्यशैली के प्रति लोगों को विश्वास नहीं रहा है। वही लोकसभा चुनाव और उपचुनाव का आपस में कोई संबंध नही है। पहले भाजपा का जो चढ़ाव था अब वह नीचे आने लगा है। भाजपा पूरे तौर पर फेल हो चुकी है। जिसका फायदा उठा कर भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों के न्यायप्रिय मांगों को इग्नोर करोगे तो अन्याय ही कहेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सोमवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके सुझाव लिए गए।

कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं की शक्ति बढ़ेगी तो राजनीतिक में जो आपकी सोच है कि कांग्रेस को मजबूत किया जाए, वो पूरी होगी। कांग्रेस को भी मजबूत करने में बल मिलेगा। हर घर पर, रिश्तेदारी, भाईचारे में दस्तक दी जाए। उन्हें बताया जाए कि भाजपा के दस साल कितने विफल रहे हैं। जनसमर्थन को अपने साथ जोडऩे के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में अलग-अलग जगहों से अलग-अलग नीतजे आए हैं। इंडिया गठबंधन के 10 उम्मीदवार जीते हैं ओर केवल तीन ही भाजपा के जीते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी का जो एक चढ़ाव था अब वह नीचे उतरना शुरू हो गया है। उसी का यह परिणाम उपचुनाव में जनता ने दिया है। चाहे वह किसी भी राज्य में हो । तमिलनाडु में भी लोगों की यही सोच है, जब हिमाचल प्रदेश भी ऐसे ही रिजल्ट दे,  पंजाब भी ऐसे ही रिजल्ट दे,  वेस्ट बंगाल भी दे तो इनको सिर्फ  दो सीटें मिली हैं। 13 में से 10 सीटें इंडिया गठबंधन ने जीत कर भविष्य की तरफ इशारा कर दिया है। अब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से लोग अलग हो रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों का विश्वास भाजपा में नही रहा है। इसलिए लो संगठित होकर आगे बढ़ रहे हैं। किसान इस मामले में अग्रणीय भूमिका में हैं। क्योंकि किसान ने एक लंबा संघर्ष किया है और आर्थिक समृद्धि में किसान और कमेरे वर्ग का अगर इसी रफ्तार से उसका शोषण रहा तो, भाजपा से लोग बिल्कुल विमुख हो जाएंगे।

बीरेंद्र सिंह ने 25 जून को कांग्रेस द्वारा इमरजेंसी लगाने वाले दिन को भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किए जाने के सवाल पर कहा कि यह दिन इनको बाद में याद आता है जब 25-26 जून जो जा चुकी है। अब आगे कोई नई झूठ निकालना हो तो निकाल सकते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल व लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर कहा कि भाजपा जिसको स्वराज बोलते हैं लेकिन वह पूरी तरह फेल है। इसलिए भ्रष्टाचार, क्राइम बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। यह सारी चीजें एक ही तरफ  इशारा करती हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से सुशासन (गवर्नेंस ) में फेल हुई हैं। कांग्रेस न्याय चौपाल को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि न्याय का मतलब है जस्टिस। यह जस्टिफाई चीजें हैं जिससे लोगों को अपेक्षाएं हैं। उनको अगर नहीं करेंगे,  तो यह जनता के साथ अन्याय है। इसलिए अब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए और भाजपा सरकार की विफलताओं से अवगत करवाए।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : जहां गंदा पानी भरता था वहां बनाया पंचायत ने शहीद दिनेश खटकड़ के नाम से पार्क

 यह भी पढ़ें: Jind News : पैंशनर्ज ने अनिश्चिकालीन धरने की करी शुरूआत

 यह भी पढ़ें: Jind News : लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन