Jind News : धर्मबीर भनवाला को जनकल्याण मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया

0
8
Jind News : धर्मबीर भनवाला को जनकल्याण मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया
बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए टेकराम कंडेला।
  • कंडेला ने जनकल्याण मंच प्रदेश कार्यकारिणी की करी घोषणा

Jind News | जींद | सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने घोषणा करते हुए कहा कि जनकल्याण मंच का प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर भनवाला को बनाया गया है। इसके साथ जनकल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी सुभाष बड़सीकरी को बनाया गया है, जनकल्याण मंच के वरिष्ठ उप प्रधान रोशन लाल शर्मा व उप प्रधान धर्मपाल खटकड़, कुलबीर ढिल्लो, मेहताब सिंह अहलावत, प्रदेश महासचिव पद पर जगदीश खटकड़,  कृष्णा नंबरदार, रामनिवास डाहौला व संगठन सचिव महेंद्र रेढू उदयपुर को बनाया गया है।

इसके साथ हरियाणा के मंच के प्रवक्ता विनोद शाहपुर व नीरज छात्तर को घोषित किया गया है। इसके साथ कंडेला ने प्रदेश के कई जिला प्रधानों की सूची भी जारी की। जिसमें जिला जींद से अजमेर रेढू,  हिसार से राजवीर श्योराण व फतेहाबाद से अशोक ढिल्लो, कुरुक्षेत्र से किशनलाल ढांडा, कैथल से मनोज ढुल, भिवानी से विजयपाल, पानीपत से जितेंद्र नौल्था, फरीदाबाद से हरपाल सैनी, करनाल से सुल्तान मलिक, गुरुग्राम से धर्मवीर रेढू इन सभी को मंच का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जींद ब्लॉक के जन कल्याण मंच के प्रधान सुरेंद्र पिंडरा व जींद ब्लॉक के लगभग गांव के मंच प्रधानों की सूची जारी की गई है।

कंडेला से राजेंद्र नंबरदार,  शाहपुर से बलवान रेढू, दालमवाला से साधुराम रेढू, रूपगढ़ से शमशेर अहलावत, कैरखेड़ी से विजयपाल, अहिरका से दयानंद आर्य, बोहतवाला से राजकुमार रेढू, रायचंदवाला से सुरेश रेढू, खोखरी से बाना राम, तलौड़ा चंदा सिंह रेढू, मनोहरपुर से दिलबाग रेढू, बड़ौदी नवीन चहल, जुलानी से विकास सहारण, पिंडरा से राज सिंह को गांव के प्रधानों के मंच की जिम्मेदारी दी गई है। कंडेला ने कहा कि हमारा संगठन सर्वखाप जनकल्याण मंच भारतीय किसान मजदूर यूनियन पूरे उत्तरी भारत में लंबे समय से कार्य कर रहा है।

दिल्ली के किसान आंदोलन को विजयी बनवाने में संगठन की अहम भूमिका थी। कंडेला ने बताया कि पदाधिकारियों की दूसरी व तीसरी सूची जल्द ही जारी होगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इस मौके पर अभेराम कंडेला,  किसान यूनियन के प्रधान हजूरा सिंह, रामकिशन रेढू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Jind News : व्यापारियों ने आए दिन मांगी जा रही फिरौती को लेकर जताया रोष

यह भी पढ़ें : Jind News : एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जींद में हुई 76759 लोगों की जांच

यह भी पढ़ें : Ambala News : आमजन के हित में काम कर रही नायब सरकार: असीम

यह भी पढ़ें : Ambala News : ‘टाबर उत्सव’ बना अनूठी पहल

SHARE