Jind News : श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को घर में कराया विराजमान

0
211
Devotees installed Ganpati Bappa in their homes
श्रद्धालु डा. विवेक सिंगला के घर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा।

(Jind News) जींद।  गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणति को घरों में तथा समाजसेवी संस्थाओं ने पंडालों में स्थापित किया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। आगामी 10 दिन तक श्रद्धालु पंडालों में भगवान गणपति की पूजा करेंगे। स्कीम नंबर 19 स्थित दंत चिकित्सक डा. विवेक सिंगला ने अपने आवास पर भगवान गणपति की स्थापना की।

जब गणेश भगवान घर पर आते हैं तो ढ़ेर सारी खुशियां लाते हैं : नवीन

भक्तगण भगवान गणेश को दस दिनों के लिए अपने घर ले आते हैं तथा पूरी आस्था और श्रद्धा से मूर्ति की स्थापना करते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जब गणेश भगवान घर पर आते हैं तो ढ़ेर सारी सुख, समृद्धि, बुद्धि और खुशी ले आते हैं। हालांकि जब वो हमारे घर से प्रस्थान करते हैं तो हमारी सारी बाधाएं तथा परेशानियों को साथ ले जाते हैं।

शहर में जगह-जगह सजाए गए पंडाल

गणेश महोत्सव को लेकर जिला में जगह-जगह भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं। शनिवार को प्रथम दिन श्री गणपति जी की मूर्ति स्थापना की गई और पूजन कार्यक्रम हुए। रात को सभी पंडालों में स्थानीय तथा बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा विवेकानंद नगर में गणेश महोत्सव की शुरुआत मूर्ति स्थापना से की गई। वहीं रिद्धि-सिद्धि क्लब द्वारा सब्जी मंडी के पास निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की। वहीं मुख्य बाजार में भी भगवान गणपति की पूजा के लिए पंडाल सजाया गया। गणेश विसर्जन 17 सितंबर को होगा।

भगवान गणपति लोगों के जीवन से सभी बाधाओं को करते हैं दूर : नवीन शास्त्री

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि भगवान गणपति लोगों के जीवन से सभी बाधाओं और मुश्किलों को हटाते है साथ ही साथ उनके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। कोई भी नया काम करने से पहले भारत में लोग भगवान गणेश की पूजा करते हंै। वो सभी बच्चों के लिये सबसे प्यारे भगवान हैं। लोग ऐसा भरोसा करते हैं कि गणेश जी हर साल ढ़ेर सारी खुशी और समृद्धि के साथ आते हैं और जाते वक्त सभी दुखों को हर जाते हैं।