Jind News : छात्राओं के लिए बस चलाने की मांग, वीसी को सौंपा ज्ञापन

0
9
Demand to run bus for girl students, memorandum submitted to VC
कुलपति को मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए। 

(Jind News) जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्राओं ने कुलपति डा. रणपाल सिंह को ज्ञापन सौपा। इस दौरान छात्राओं के लिए बस चलाने की मांग की गई। प्रियंका खरकरामजी ने बताया कि विश्वविद्यालय में लड़कियों के लिए विशेष बस चलाई जाएं। छात्राओं को आते जाते समय भीड़ और असामाजिक तत्वों का सामना करना पड़ता है। विश्वविद्यालय से बस स्टैंड तक लड़कियों के लिए विशेष बस चलाई जाएं।

बहुत सारे विभागों की छुट्टी तीन से पांच बजे होती है। यूनिवर्सिटी के बाहर बस नहीं मिलती और कई बसों को तो बिना रोके निकाला जाता है। इससे लड़कियों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। छात्राओं ने कहा कि कई गांवों में एक ही बस चलती है। इसका समय निश्चित है, लेकिन विश्वविद्यालय के बाहर बस के इंतजार में गांव जाने वाली बस निकल जाती है। इसके बाद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विवि में लड़कियों के लिए एक भी कामन रूम नहीं है। कामन रूम लड़कियों की मुख्य जरूरतों में से एक है। कुलपति डा. रणपाल सिंह ने सभी लड़कियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान रितु जांगड़ा, मोनिका नेहरा, पूजा मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Fatehabad News : तीसरी राज्य स्तरीय ‘ऑफ आइस बैंडी प्रतियोगिता’ 26 से फतेहाबाद में