(Jind News) जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि एक व्यक्ति के दबाव में कांग्रेस पार्टी लगातार गर्त में जा रही है। हरियाणा में सीएम बन गया। उसके बाद दिल्ली के सीएम का चुनाव हो गया लेकिन कांग्रेस हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई।
इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बिहार का नया सीएम भी बन जाएगा लेकिन कांग्रेस पार्टी हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाएगी। इतनी कमजोर कांग्रेस पार्टी से प्रदेश की जनता के हितों की आवाज सड़क से विधानसभा तक उठाने की उम्मीद करना बेमानी है। इस समय गेहूं की खरीद सिर पर है। मगर अभी तक गेहूं की लिफ्टिंग के टेंडर नहीं हो पाए हैं। सीएम की स्थिति इतनी कमजोर है कि उन्हें मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग के लिए ठेकेदारों के साथ बैठक करनी पड़ रही है।
कल तक किसानों के साथ खड़ा होने का ढोंग करने वाली आप सरकार की पोल उसकी कार्रवाई से खुल गई : चौटाला
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका कुशलशेम जाना। चौटाला ने पंजाब में किसानों के धरने उठवाने के लिए की गई कार्रवाई को बर्बर बताते हुए कहा कि कल तक किसानों के साथ खड़ा होने का ढोंग करने वाली आप सरकार की पोल उसकी कार्रवाई से खुल गई है। किसानों के ट्रैक्टर पंजाब पुलिस ने तोड़ दिए। चंडीगढ़ में किसानों से वार्ता के केंद्र के ड्रामे के बाद किसान नेताओं को पंजाब में गिरफ्तार करवा दिया गया। केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार किसानों को कमजोर करने में लगी हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बात तो प्रदेश को आगे ले जाने की हुई थी लेकिन भाजपा प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे ले जाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार का बजट नई बोतल में पुरानी शराब से ज्यादा कुछ नहीं है। कांग्रेस का जहां तक सवाल है तो कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष का चुनाव भी नहीं कर पा रही।
एक व्यक्ति के दबाव में गर्त में जा रही है। चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल कागजों में प्रदेश का विकास कर रही है। हकीकत यह है कि हरियाणा कर्ज के बोझ तले भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण दबता जा रहा है। हर क्षेत्र में हरियाणा को पीछे ले जाने का काम वर्तमान सरकार कर रही है। इस सरकार की करनी और कथनी में बहुत ज्यादा फर्क है।
यह भी पढ़ें : Good News For Farmers : जल्द ही आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, जानकारी देखे