- आमने-सामने आएं तो साबित करूंगा भाजपा में चलती है खर्ची-पर्ची
(Jind News) जींद। उचाना की पुरानी मंडी में सज्जन चौधरी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। यहां पर बीरेंद्र सिंह भाजपा पर हमलावार रहे। भाजपा नेता सुभाष बराला के बीरेंद्र सिंह को भाजपा राज में खर्ची-पर्ची साबित करने के बयान पर बोलते हुए बीरेंद्र सिंह ने खुला चैलेज देेते हुए वो आमने-सामने बैठे तो बताएंगे किस तरह से प्रदेश में खर्ची पर्ची नहीं बल्कि खर्चा पर्चा चल रहा है।
भाजपा पर देश को धर्म, जात-पात में बांटने का आरोप भी बीरेंद्र सिंह ने लगाया तो कहा कि जितनी भाजपा कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करेगी उतनी कांग्रेस मजबूत होगी। जो सरकार तीन कृषि काले कानून की तरह नई कृषि नीति लेकर आ रही है उसका उद्ेश्य कृषि नीति से खेती पर कब्जा करने का है। प्रदेश सरकार किसान हितैषी है तो इस कृषि नीति को लागू प्रदेश में न होने दे।
गेहू के सीजन उठान का काम धीमा चल रहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गेहंू के सीजन में जो उठान का काम धीमा चल रहा है। बारिश हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रदेश भर में उठान की जो प्रक्रिया है उसकी रफ्तार धीमी है। उठान की रफ्तार बढाने का काम सरकार करें। इससे नुकसान किसान, आढ़ती को है। कई जगह मामले सामने आए है कि गेहूं के बैगों के वजन में फर्क आया है। इसमें भी सरकार की लापरवाही है।
सरकार की लापरवाही के साथ-साथ हो सकता है की बड़ा घोटाला भी हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने तीन काले कानून बना दिए थे। इससे किसानों में डर हो गया था कि कही वो अपनी ही जमीन से बेदखल न हो जाए। इसलिए वो इक्_े होकर लड़े और केंद्र सरकार को ये कानून वापस लेने पड़े। अब भी कृषि नीति के लिए एक स्कीम आई है उसमें भी उसी तरह की कानून है।
यह भी पढ़ें : Jind News : बिधराना के रास्ते जींद पहुंची साइक्लोथॉन यात्रा