Jind News : बच्चों ने दशहरा पर्व श्रद्धा से मनाया

0
46
Children celebrated Dussehra festival with devotion
कार्यक्रम में भाग लेते हुए बच्चे।
  • बच्चों ने राम-सीता विवाह, रावण वध का मंचन कर मोहा मन

(Jind News) जींद। डीएन मॉडल स्कूल में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व दुर्गा अष्टमी,  नवमी और दशहरा पर्व श्रद्धा से मनाया गया। मां दुर्गा के समक्ष दीप  प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरआत की गई। अथर्ववेद की प्रभारी नितिशा के निर्देश के अनुसार बच्चों ने रामायण के पात्रों  का रूप धारण करके रामायण का अभिनय किया। बच्चों ने राम सीता का विवाह, राम के वन गमन से लेकर रावण वध और अयोध्या लौटने तक का सुंदर चित्रण को लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया।

विजयदशमी का महत्व, माता-पिता की आज्ञा, गुरुभक्ति और भातृभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों और विद्यालय की प्राचार्या राज रेढू ने विजयदशमी और दुर्गा अष्टमी नवमी पर्व के  महत्व को बताते हुए कहा कि हमें बुराई के मार्ग को न अपना कर अच्छाई के मार्ग को अपनाना चाहिए। क्योंकि अच्छाई की हमेशा जीत होती है।  साथ ही सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को विजयदशमी और दुर्गा अष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News : सिंघाना में बिजली चोरी पकडऩे गए निगम के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक