Jind News :विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : सतीश पूनिया

0
60
BJP will form the government with full majority in the assembly elections: Satish Poonia
भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए। 

(Jind News) जींद। भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता फील्ड में उतर कर पूरी मेहनत करें। बूथ व शक्ति केंद्रों को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

प्रदेश में भाजपा का संगठन काफी मजबूत है, जिसके दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी

इस दौरान जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक में प्रदेश प्रभारी के सामने अपनी बातें भी रखी। लोकसभा चुनाव के दौरान जो भी कमियां रही, उनको लेकर चर्चा की गई। सतीश पूनिया ने कहा कि पहले जो भी कमियां रही हैं, उनको दूर किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा का संगठन काफी मजबूत है, जिसके दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। पिछले 10 साल में पूरे प्रदेश में समान रूप से भाजपा सरकार ने विकास कार्य करवाए हैं। पहले क्षेत्रवाद चलता था। हुड्डा सरकार में क्षेत्र विशेष का विकास हुआ और नौकरी भी चहेतों को मिली। भाजपा सरकार में मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं को रोजगार दिया गया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता आपस में ही उलझे हुए हैं। मुख्यमंत्री बनने को लेकर लड़ाई चल रही है, उन्हें आमजन के सरोकार से कोई लेना-देना नहीं है। जनता भी उनके बहकावे में नहीं आएगी। जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। जिले की पांचों विधानसभा सीट अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीतेगी। संगठन को और मजबूत करने व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग पांचों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. राज सैनी, डा. ओमप्रकाश पहल, सुखदीप बुआना,  संदीप लोहान, रामफल शर्मा, दलशेर लोहान, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश शास्त्री, विष्णु शर्मा, बबलू गोयल, सुरेंद्र गौतम, सत्यवान खटकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।