Jind News : भाजपा केवल जुमलों की सरकार : आदित्य चौटाला

0
118
Jind News : भाजपा केवल जुमलों की सरकार : आदित्य चौटाला
बैठक को संबोधित करते हुए उमेद लोहान।
  • आज प्रदेश में भाजपा का विकल्प केवल इनेलो : उमेद लोहान

(Jind News) जींद। इनेलो कार्यालय में बुधवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिला प्रधान विजेंद्र रेढू की अध्यक्षता में हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, डबवाली विधायक आदित्य चौटाला व महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला बतौर जिला जींद प्रभारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि आज बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए उन्होंने सर्वसम्मति से हल्काध्यक्षों के लिए तीन-तीन नाम लेकर एक पैनल तैयार किया गया।

आज प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को वोट देकर के भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही

इसके अलावा प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों के लिए भी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से तो तंग है ही वहीं कांग्रेस पार्टी को वोट देकर के भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और मान लिया है कि कांग्रेस पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी का विकल्प नही बन सकती है। जो पार्टी इतनी बड़ी लहर होने के बावजूद भी अपनी सरकार का गठन नही कर सकती और आजतक अपना नेता प्रतिपक्ष नही बना सकी, ऐसी पार्टी से उम्मीद रखना बेमानी है।

जनता को लगने लगा की अगामी सत्र में इनेलो पार्टी ही बीजेपी का विकल्प बन सकती है। इसीलिए लोगों ने पार्टी की तरफ आना शुरू कर दिया है। विधायक आदित्य चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी को जुमले की सरकार बताया और कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं में विश्वास करती है।

सुनैना चौटाला ने महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का जहां सहयोग मांगा वहीं पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नही है। इस अवसर पर रामफल कुंडू, तनुजा कश्यप, जयकुमार पवार, ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह खर्ब, बलराज नगूरां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजदू रहे।

यह भी पढ़ें : Jind News : जुलाना में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन, तीन अध्यापक घायल, बाल-बाल बचे छात्र