Jind News : भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा 15860 मतों से हुए विजयी

0
9
BJP candidate Dr. Krishna Middha won by 15860 votes
भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा
  •  जींद में बना पहली बार विधायक हैट्रिक का रिकार्ड
  • अबतक कोई भी लगातार नही जीत पाया था तीन बार
  • लगातार तीसरी बार भाजपा की टिकट पर जीते डॉ. कृष्ण मिड्ढा

(Jind News) जींद। जींद में एक बार फिर से भाजपा कमल खिलाने में कामयाब हुई है। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब तीसरी बार कोई प्रत्याशी लगातार जीता हो। जींद से भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा को कुल 68290 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता को कुल 53060 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड््ढा 15860 मतों से विजयी हुए। डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यह जीत उनकी जीत नही है बल्कि जींद की जनता के प्यार की जीत है। जींद की जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगा दी है।

समर्थक खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी जताई

भाजपा पार्टी ने हर वर्ग का कल्याण किया है और इसी का नतीजा है कि भाजपा की टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की है। जींद की जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें अपनी आवाज बना कर विधानसभा भेजने का काम किया है। मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा अर्जुन स्टेडियम के आसपास लगा हुआ था। जैसे ही जीत के परिणाम सामने आए तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी जताई। जींद जिले में विधानसभा चुनाव की खास बात यह थी कि भाजपा ने जहां उपचुनाव विजेता व आम विस चुनाव विजेता डा. कृष्ण मिड्ढा पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा था तो उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी महाबीर गुप्ता रहे। यहां भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला रहा।

राउंड दर राउंड भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते हुए चले गए और कुल 14 राउंड की गिनती के बाद डा. कृष्ण मिड््ढा 15860 मतों से विजयी हुए। इससे पहले उनके पिता स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा भी इनेलो से लगातार दो बार विधायक बने। तब से लेकर अब तक जींद विस पर मिड्ढा परिवार का कब्जा रहा है। जैसे ही अंतिम परिणाम की घोषणा हुई तो मिड्ढा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लड््डू और गुलाल व पटाखे छोड़ कर खुशी व्यक्त की।

अब तक यह बने हैं जींद से दो बार विधायक

अब तक जींद से दयाकृष्ण, मांगेराम गुप्ता, स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा लगातार दो बार विधायक बने हैं। वर्ष 1967 व 1969 में दया कृष्ण दो बार विधायक बने। वर्ष 2000 व 2005 में मांगेराम गुप्ता लगातार दो बार विधायक बने। वर्ष 2009 व 2015 में स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा लगातार दो बार विधायक बने। वर्ष 2019 में डा. हरिचंद मिड्ढा की मौत के बाद उपचुनाव हुआ और इसमें उनके बेटे डा. कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल की। इसके बार 2019 में ही विस चुनाव हुआ। जिसमें डा. कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल की। अब वर्ष 2024 में हुए विस चुनाव में    लगातार तीसरी बाद डा. कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल कर विधायक बने हैं।

अब तक जींद से बने विधायक

वर्ष                विधायक
1967            दयाकृष्ण
1968            दयाकृष्ण
1972            दलसिंह
1977            मांगेराम गुप्ता
1982            बृजमोहन सिंगला
1987            प्रो. परमानंद
1991            मांगेराम गुप्ता
1996            बृजमोहन सिंगला
2000            मांगेराम गुप्ता
2005            मांगेराम गुप्ता
2009            डॉ. हरिचंद मिड्ढा
2014            डॉ. हरिचंद मिड्ढा
2019            उपचुनाव डा. कृष्ण मिड्ढा
2019           विस चुनाव  डॉ. कृष्ण मिड्ढा
2024            डॉ. कृष्ण मिड्ढा

 

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : कुलदेवी के रूप में क्षेत्र के घर-घर में है पहाड़ी माता की मान्यता