Jind News : खेत, टेल तक नहरी पानी पहुंचाने में सरकार फेल : बीरेंद्र सिंह

0
135
Jind News : खेत, टेल तक नहरी पानी पहुंचाने में सरकार फेल : बीरेंद्र सिंह
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।  
  • पानी की कमी के चलते मध्य हरियाणा के किसान धान की रोपाई करने से वंचित : बीरेंद्र सिंह

Jind News | जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार टेल तक पानी पहुंचाने की अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि गिनवा रही है जो सिर्फ बातों में ही है। आज किसानों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है। पानी की कमी के चलते मध्य हरियाणा का किसान धान की रोपाई से वंचित हो रहा है। किसान की मुख्य आय का स्त्रोत खेती है। समय पर बिजाई नहीं हुई तो उसे नुकसान होगा। सरकार भाखड़ा से अधिक पानी की मांग करें।

ये 15 दिन धान रोपाई का समय है ताकि टेल तक पानी पहुंचे। मानसून अगर एक्टिव हो जाता है तो किसान को राहत की सांस मिलेगी। किसान आज नहरी पानी को तरस रहा है। उसकी सबसे बड़ी परेशानी है उसकी फसल की रोपाई नहीं हो रही है। इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी हर खेत, टेल तक नहरी पानी पहुंचाए। जो नहरी पानी की चोरी हो रही है उसको भी रोका जाए। किसान खेती पर निर्भर होता है। धान की फसल की रोपाई नहीं हुई तो किसान कर्ज में डूब जाएगा। सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

बीरेंद्र सिंह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी पर सवाल उठाते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पेपर लीक हरियाणा में सबसे अधिक क्यों होते है। जो कहते है कि बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी देने की दावे कर रहे है यह बातें सिर्फ कहने की है। इस बारे में मुझे ज्यादा कोई नहीं जानता है। नौकरी के मामले में हरियाणा का युवा तरस रहा है। सरकार की प्राथमिकता थी कि बड़ी-बड़ी एजेंसियों, कंपनियों को ठेके देते थे।

एजेंसियों से ही सरकार चलती थी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना में 18 साल की उम्र में सिलेक्शन और 22 की उम्र में घर की तरफ रवाना। ये युवाओं के साथ अन्याय है। युवा फौज में आरक्षण लेने के लिए नहीं जाता है। युवाओं को फौज में रहने का पूरा अवसर सरकार दे। पुरानपी पद्धति अपनाते हुए अग्निवीर योजना के लिए अलग सुविधा बनाए केंद्र सरकार। अगर फौज में संख्या कम करनी है तो भर्तियां कम करें सरकार लेकिन पहले की तरह ही फौज मे नियमित भर्ती हो।

हरियाणा में बढ़ रहे अपराध से हर कोई डरा हुआ है। भाजपा के दस साल में शासन में युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसल के भाव नहीं मिले। कांग्रेस का प्रदेश में आकर्षण का केेंद्र बनी है। भाजपा से प्रदेश के 70 प्रतिशत मतदाता नाराज है। क्षेत्रीय दल का विस चुनाव में कोई वजूद नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें : Jind News : इनसो ने वीसी को सौंपा ज्ञापन, सभी संकायों में 50 प्रतिशत सीटे बढ़ाए जाने की मांग

यह भी पढ़ें :  Jind News : माजरा खाप ने सोनीपत सांसद को सौंपा ज्ञापन, लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिक कानूनों को रद्द करने की मांग

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 88 भारी वाहनों के चालान

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित