Jind News : कार्यकर्ता मेरी सबसे बड़ी पॉवर : बीरेंद्र सिंह

0
7
Jind News : कार्यकर्ता मेरी सबसे बड़ी पॉवर : बीरेंद्र सिंह
मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह साथ में खड़े पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह।

Jind News | जींद | उचाना हलके में बीते कई दिनों से चल रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम रजबाहा रोड स्थित पैलेस में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे।

यहां पर विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। गांव, बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरे कार्यकर्ता है। राजनीतिक जीवन में 52 साल में राजनीतिक के हर बुरे, अच्छे दौर में मेरे साथ रहे।

जब पूरे प्रदेश में कांग्रेस की पांच सीट आई थी तो उस सीट में उचाना की सीट थी। राजनीतिक जीवन में हमेशा ईमानदारी से राजनीति की है। कभी द्वेष भावना से राजनीति नहीं की है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाई माह में हलके के सभी गांवों के दौरे वो कर लेंगे। अब तक जिन गांवों में वो गए है वहां पर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों को पूरा प्यार, समर्थन मिल रहा है। अधिक से अधिक लोगों को हमें संगठन के साथ जोडऩा है।

आज दूसरी पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में आने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं को बस उनसे बातचीत करने की देरी है। कांग्रेस बड़े बहुमत से आने वाले विस चुनाव में सत्ता में आएगी। इस मौके पर राममेहर दनौदा, प्रेम पहलवान, रमेश खटकड़, राजबीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोशल मीडिया की राजनीति में अहम भूमिका

सोशल मीडिया टीम की मीटिंग पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने लेते हुए कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की राजनीति में अहम भूमिका है। सोशल मीडिया युवा वर्ग को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सोशल मीडिया पर भी भी भ्रामक प्रचार न करें। संगठन की नीतियों के बारे अधिक से अधिक प्रचार करें।

यह भी पढ़ें : Jind News : प्रदेश व केंद्र सरकार गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध :  डॉ. मिड्ढा

यह भी पढ़ें : Jind News : कपास की बिजाई से हुआ किसानों का मोह भंग

यह भी पढ़ें : Jind News : लाल रंग तक पानी पहुंचा तो अंडरपास से गुजरना खतरनाक

यह भी पढ़ें : Jind News : मनरेगा महिला मजदूर के परिजनों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें : Jind News : भारतीय शिल्प कला ने किया विश्व का मार्गदर्शन : राजन चिल्लाना

यह भी पढ़ें :  धर्मबीर भनवाला को जनकल्याण मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया

यह भी पढ़ें : Jind News : व्यापारियों ने आए दिन मांगी जा रही फिरौती को लेकर जताया रोष

यह भी पढ़ें : Jind News : एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जींद में हुई 76759 लोगों की जांच

यह भी पढ़ें : Ambala News : आमजन के हित में काम कर रही नायब सरकार: असीम

यह भी पढ़ें : Ambala News : ‘टाबर उत्सव’ बना अनूठी पहल

SHARE