Jind News : भाकियू ने किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया महेंद्र सिंह टिकैत का 89वां जन्मदिन

0
7
Bhakiyu celebrated Mahendra Singh Tikait's 89th birthday as Kisan Jagrukta Diwas
किसान मसीहा महेंद्र टिकैत को नमन करते हुए किसान नेता।
  • विदेश यात्रा में भी हुक्का साथ लेकर गए थे महेंद्र टिकैत : रामराजी ढुल

(Jind News ) जींद। किसान भवन में रविवार को भारतीय किसान यूनियन ने महेंद्र सिंह टिकैत के 89वें जन्मदिवस को किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया। किसान नेताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाकियू प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी,  जिला प्रधान बारू राम, जिला युवा प्रधान बिंद्र नंबरदार, जिला उपप्रधान राममेहर नंबरदार, छज्जू राम कंडेला, राजेंद्र बीबीपुर, राममेहर जागलान,  सुरेश प्रधान बहबलपुर, उमेद जागलान मौजूद रहे।

रामराजी ढुल ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह टिकैत आज जिंदा होते तो किसानों की समस्याओं का समाधान हो चुका होता। रामराजी ढुल ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हित में जो मांगें उठाई थी, उन्हें पूरा करने के लिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया। महेंद्र सिंह टिकैत की एक आवाज का असर पूरे देश में होता था।

वह अपने लाइफ  स्टाइल के लिए भी काफी प्रसिद्ध थे। वर्ष 1999 में विदेश दौरे पर महेंद्र सिंह अपने साथ हुक्का भी जहाज में लेकर गए थे। रामराजी ढुल ने बताया कि 21 फरवरी 1999 को महेंद्र सिंह टिकैत ने जींद के हुडा ग्राउंड में रैली की थी। इस रैली में जर्मनी, स्पेन, स्विटजरलैंड सहित 12 देशों से अंग्रेज आए थे और डब्ल्यूटीओ के विरोध में महेंद्र सिंह टिकैत से मदद मांगी थी। उनकी अपील पर टिकैत देश के 700 किसानों के साथ विदेश में गए थे।

 

ये भी पढ़ें :  Jind News : थ्रीलेयर की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनें