Jind News : शॉटपुट में आज बांगर का मनु खटकड़ दिखाएगा पैरिस में दम

0
163
Bangar's Manu Khatkar will show his strength in shot put in Paris today
पेरिस पैरा ओलम्पिक 2024  में हिस्सा लेने पहुंचा बांगर के खटकड़ गांव का मनु।

(Jind News) जींद। बांगर का लाडला मनु खटकड़ पूरी दुनिया के सामने शॉट पुट में भारत की ताकत को अपने खेल के माध्यम से दिखाने के लिए तिरंगे झंडे के नीचे ओलम्पिक खेलों में पैरिस की धरती पर आज भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। मनु पेरिस पैरा ओलम्पिक 2024  में भारत के लिए पदक सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेगा। जानकारी देते हुए मनु खटकड़ के पिता कुलदीप खटकड़ ने बताया की मनु अच्छी तैयारी के साथ पैरिस पहुंचा है और पिछले लम्बे समय से ओलम्पिक पदक का सपना लेकर रोहतक के राजीव गाँधी स्टेडियम में अथक मेहनत कर रहा था। देश के लिए गोल्ड जीतने के सपने को पूरा करने के लिए शुक्रवार रात वह मैदान में उतरेगा। हमारे लिए मनु खटकड़ का ओलम्पिक में पहुंचना ही गर्व और गौरव का विषय है।

पैरिस ओलम्पिक 2024 के दल में शामिल होने वाला जींद की तरफ से एकमात्र खिलाड़ी

निश्चित रूप से मनु जरूर ओलम्पिक में पदक लाकर हमें और ज्यादा गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करेगा। आर्य सन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने मनु खटकड़ को फोन पर बधाई संदेश देते हुए कहा की मनु आप बिना किसी दबाव के या बिना किसी परिणाम की चिंता के सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। देश, प्रदेश के लोग आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखना चाहते है। मनु ने इससे ओहले भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के तिरंगे को फहराने का काम किया है। अशोक आर्य, प्रदीप खटकड़ ने बताया की मनु खटकड़  पैरिस ओलम्पिक 2024 के दल में शामिल होने वाला जींद की तरफ से एकमात्र खिलाड़ी है। हमें उसकी मेहनत और लग्न पर पूरा भरोसा है की वह अवश्य ही पदक लेकर आएगा। मनु की इवेंट 30 अगस्त को रात्रि 12 बजे के आसपास होगी। हम उस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी परिजनों, ग्रामीणों के साथ मनु की इवेंट को एक साथ मिल बैठकर बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे। सरपंच सतबीर खटकड़ ने बताया की मनु खटकड़ ने ओलम्पिक जैसे बड़े खेलों में पहुंचकर गांव व प्रदेश का मान बढ़ाया है।

 

यह भी पढ़ें : Jind News : बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर ने बुजुर्ग दंपत्ति से ठगे नौ करोड़