Jind News : बाबा साहेब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई

0
80
Jind News : बाबा साहेब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई
बाबा साहेब को नमन करते हुए गणमान्य लोग।
  • वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की महिमा का किया गुणगान
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान

(Jind News) जींद। जिलाभर में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई। शहर के गणमान्य लोगों ने रानी तालाब स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

हरियाणा साहित्य अकादमी के डायरेक्टर डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बाबा साहेब की जयंती पर रानी तालाब पर उन्हें नमन किया और कहा कि भारत के संविधान निर्माता तथा प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर भारतीय समाज में सांस्कृतिक धार्मिक तथा संवैधानिक क्रांति को जन्म दिया। वह हर उस नौजवान के प्रेरणा स्रोत हैं जो जीवन में आगे बढऩा चाहता हैं। उनके जीवन की प्रत्येक घटना मानव मन को आंदोलन करती है।

उनके सिद्धांत आज भी सर्वमान्य

वे समाज में सामाजिक मूल्यों के ध्वजवाहक थे उनके सिद्धांत आज भी सर्वमान्य है। वरिष्ठ नागरिक फोरम के सदस्यों ने भी फूलमाला पहना कर बाबा साहेब को प्रणाम किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व और आयोजन केयूके के पूर्व उप कुलपति डा. एके चावला ने किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संविधान ही है, जिसकी वजह से आज भारत का प्रत्येक नागरिक समानता समरसता तथा भाईचारे के साथ जीवन बिता रहा है।

उनका भारतीय समाज को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह सब डॉ. अंबेडकर की देन है। इस मौके पर रश्मि विद्यार्थी, अनिल ढींगरा, रूबी, सतीश कुमार ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण की।

बसपा ने मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस

बसपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की 134वीं जयंती एवं बसपा के 41वें स्थापना दिवस पर रानी तालाब पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सचिव सूरत सिंह एवं एडवोकेट देशराज सरोहा सोनीपत, पानीपत, जींद जोन प्रभारी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश सिवाना ने की। सूरत सिंह एवं देशराज सरोहा ने कहा बाबा साहेब ने दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय संविधान देश को दिया।

संविधान में देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा आदि अधिकार बाबा साहेब ने देश वासियों को दिए। इस मौके पर नरेश गौतम, पुरुषोत्तम दास, राकेश आदि मौजूद रहे। इनैलो कार्यकर्ताओं ने रानी तालाब पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के संविधान का निर्माण किया। इसके लिए उन्होंने कई देशों के सविंधानों का अध्यन किया। इनेलो जिलाध्यक्ष विजेन्द्र रेढू ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग  पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रामफल कुंडू, सुमित्रा देवी, जयकुमार पवार, सुखजिंद्र सिंह पप्पू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।