Jind News : जुलाना में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

0
150
Assam Chief Minister reached Julana and addressed the public meeting
जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा।
  • कांग्रेस ने आरक्षण नही दिया, बाबा साहेब ने दिया : हिमंता बिस्वा शर्मा

(Jind News) जींद। जुलाना की की पुरानी अनाज मंडी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरक्षण को खत्म करने की बात कही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर बोल रहे हैं कि कांग्रेस आई तो आरक्षण को खत्म करेगी। आरक्षण कांग्रेस ने नही दिया बल्कि बाबा साहेब ने संविधान में दिया तो मिला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मां बेटे की चलती है तो प्रदेश में बाप बेटे की चलती है। राहुल गांधी अब भी हरियाणा आ रहे हैं लेकिन अब आरक्षण की बात नही कर रहे।

आरक्षण राहुल गांधी के पिता या पड़दादा नही लाए थे बल्कि बाबा साहेब लाए थे। आरक्षण को खत्म करने के लिए आपको दस बार जन्म लेना पड़ेगा तब भी खत्म नही हो पाएगा।

 

ये भी पढ़ें : Jind News : राइस मिलर्स की हड़ताल ने बढ़ाई किसानों की परेशानी