Jind News : Rekha Gupta के CM बनते ही जींद में जश्न का माहौल

0
156
Jind News : Rekha Gupta के CM बनते ही जींद में जश्न का माहौल
Jind News : Rekha Gupta के CM बनते ही जींद में जश्न का माहौल

Jind News | Rekha Gupta | जींद । रेखा गुप्ता के दिल्ली की सीएम बनने के ऐलान पर पूरे हरियाणा में उत्साह की लहर है। खासकर जींद जिले में लोग लड््डू बांटकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। रेखा जींद के नंदगढ़ गांव से संबंध रखती है। आज जैसे ही उनका नाम सीएम पद के लिए घोषित किया गया तो जींद में जश्न मनना शुरू हो गया। सभी रेखा गुप्ता के रिश्तेदारों के घर जुटना शुरू हो गए और ढोल बजाकर खूब डांस किया।

वह वीरवार को दोपहर 12 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेखा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। मनोहर लाल ने लिखा कि दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में दिल्ली की डबल इंजन सरकार सुशासन एवं समग्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

रेखा के दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं। इसी वजह से आरएसएस ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया।

भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। नए सीएम की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने अअढ की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया।

वहीं शुरूआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़ी हुई हैं। इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

रेखा गुप्ता ने चुनाव लड़ने से पहले जो अपनी संपत्ति के ब्यौरा के लिए एफिडेविट दिया था उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5.31 करोड़ है। वहीं उनपर 1.20 करोड़ की देनदारी भी है।

Rekha Gupta's property details
Rekha Gupta’s property details

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति

  • रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: 5.31 करोड़ (5 करोड़+)
  • रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ?1.20 करोड़ (1 करोड़+)

रेखा गुप्ता की वार्षिक आय

  • 2023-24: 6.92 लाख (7 लाख)
  • 2022-23: 4.87 लाख (5 लाख)
  • 2021-22: 6.51 लाख (6.5 लाख)
  • 2020-21: 6.07 लाख (6 लाख)
  • 2019-20: 5.89 लाख (6 लाख)

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय

  • 2023-24: 97.33 लाख (97 लाख)
  • 2022-23: 64.56 लाख (65 लाख)
  • 2021-22: 23.13 लाख (23 लाख)

रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपए बताई गई है.

Delhi News : CM Rekha Gupta का जींद से है खास रिश्ता