Jind News : कानून मंत्री से मिली सर्वजातीय खाप पंचायतें

0
74
All caste Khap Panchayats met the Law Minister
चर्चा के दौरान मंत्री के साथ मौजूद खापों के प्रतिनिधि।
  • लीव इन रिलेशनशिप, लव मैरिज समलैंगिक और लड़की की शादी उम्र 21 साल ना करके 18 साल रखने पर खाप ने रोष जताया

(Jind News) जींद। सर्व जातीय खाप पंचायत के पदाधिकारियों ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निमंत्रण पर उनसे असामाजिक कानून को लेकर मुलाकात की। खाप में 51 सदस्य शामिल रहे। इस दौरान लीव इन रिलेशनशिप, लव मैरिज समलैंगिक और लड़की की शादी उम्र 21 साल ना करके 18 साल रखने पर खाप ने रोष जताया। खाप पंचायत की ओर से माजरा खाप पंचायत के प्रैस प्रवक्ता समुन्द्र सिंह फोर और जयपाल दहिया ने अपना पक्ष रखा। पूर्व सांसद डीपी वत्स ने खापों की ओर से अच्छी भूमिका निभाई।

तलाक किए बैगर ही लीव इन में रहने पर पाबंदी लगाई जाएं

समुंद्र सिंह ने कानूनी बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि लीव मैरिज में हिंदू कोड बिल में संशोधन किया जाए। मां-बाप की सहमति से शादी हो। गांव व साथ लगते गांव में सम गोत्र में शादी पर प्रतिबंध लगाएं। इस कानून में संशोधन किया जाए। लडकी शादी उम्र 21 पर विचार करना बंद किया जाए और उम्र 18 साल ही रखी जाएं। लीव इन रिलेशनशिप एक अनावश्यक व अभद्र कानून हंै। तलाक किए बैगर ही लीव इन में रहने पर पाबंदी लगाई जाएं। सैक्शन 125 की धारा को इस कानून से हटाया जाए। क्योंकि महिला लीव इन में रहती फिर तोड़ देती और 125 सैक्शन के अनुसार गुजारा भत्ता की हकदार होती है। एक ओर कितनी लीव इन करें कोई पाबंदी नहीं है। इस कानून को रद्द किया जाए। समलैंगिक कानून को रद्द किया जाए। नए कानून सक्शन 377 को मान्य किया जाए ताकि इसे कानून पर अंकुश लगाया जा सकें और इसे रद्द किया जाए। देशवाल खाप प्रधान संजय देशवाल, मलिक खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक ने बताया ने कहा कि सरकार ने समाज के ताने-बाने को बरकरार रखने पर जोर देना चाहिए और अभद्र कानूनों को शीघ्र रद्द करना चाहिए। माजरा खाप प्रैस प्रवक्ता समुन्द्र सिंह फोर के अनुसार मंत्री खापों की कार्यप्रणाली से बहुत संतुष्ट थे।

 

यह भी पढ़ें : Jind News : बड़ौदी में बनने वाले 60 एमएलडी की क्षमता वाले मुख्य जलघर का निर्माण होगा