Jind News : जींद विधानसभा की तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

0
56
Jind News : जींद विधानसभा की तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा।
  • जयंती देवी मंदिर से यात्रा निकल रानी तालाब पर हुई संपन्न
  • भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हुआ जींद
  • शहीदों की शहादत को नमन करना हमारा फर्ज : डा. मिड्ढा

Jind News | जींद। जींद विधानसभा की तिरंगा यात्रा सोमवार को भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के संयोजन में भव्य तरीके से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू मोर, विस प्रभारी पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, संयोजक हरिदास सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर रुपया चौक, शिव चौक, रामराये गेट, शहर थाना से होते हुए रानी तालाब पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान,  याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे गुंजायमान होते रहे। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुन पर युवा समूह उल्लास और उत्साह में झूमते रहे।

जयंती देवी मंदिर से तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता का दिन 15 अगस्त हर भारतीय के लिए खास है। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं ताकि आने वाली पीढिय़ां भी इससे प्रेरित हों और इस इस यात्रा के दौरान गर्व महसूस करें।

विधायक डा. मिड्ढा ने कहा कि आज जिस आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, उस आजादी के लिए असंख्य लोगों ने अपना बलिदान दिया है। ऐसे में इन शहीदों की शहादत को नमन करना हमारा फर्ज है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश को आर्थिक व सामाजिक तौर पर पूर्ण विकसित करना है।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाना है। विधायक ने युवाओं के साथ-साथ हर भारतीय से आह्वान किया कि वो तिरंगे की शान को कभी कम न होने दें। देश में एकजुटता की भावना को बलवती करें। भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुलने कहा कि तिरंगा यात्रा से हर किसी के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा होती है।

शहीदों को सम्मान इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धांजली देने का काम भाजपा कर रही है। शहीदों की बदौलत आज हम आजाद है आजादी की सांस ले रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम शहीदों की शहादत को याद करें।

यह भी पढ़ें : Jind News : आशा वर्कर्स 14 को यमुनानगर में सीएम का घेरेंगी आवास

यह भी पढ़ें : Jind News : पिछले 15 दिनों से गुरुद्वारा कालोनी में सीवरेज जाम, घरों में रसोई तक पहुंचा गंदा पानी

यह भी पढ़ें : Jind News : स्क्रैप की आड़ में ट्रक से डोडा तथा चूरापोस्त तस्करी करते तीन काबू