Jind News : पीआर धान के 425 लाख पहुंचे किसानों के खाते में

0
5
425 lakhs of PR rice reached the farmers' account
मंडी आई पीआर धान की फसल।
  • किसान बोले मंडी में आते ही बिक रही है पीआर

(Jind News) जींद। पीआर धान की खरीद हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में हो रही है। सीजन की शुरूआत में खरीद प्रक्रिया जरूर कुछ धीमी लेकिन अब कुछ दिनों से खरीद प्रक्रिया तेज है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पीआर धान की खरीद की जा रही है। अब तक 66 हजार क्विंटल के आसपास आवक हो चुकी है। 53 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी है। 2320 क्विंटल का उठान भी हो चुका है।

किसानों को कहना है कि मंडी में आते ही पीआर धान बिक रही है। जिस धान में नमी है उसे बेचने में जरूर परेशानी हो रही है। जो धान साफ, सुखी है उसको बेचने में किसानों को परेशानी नहीं हो रही है। अब तक एमएसपी पर बिकी पीआर धान के करीब 425 लाख किसानों के खाते में पहुंच गए है। किसान गगनदीप, मनीष, अजीत,  संदीप ने कहा कि पीआर धान वो मंडी लेकर आए थे। मंडी में आते ही उनकी पीआर धान को खरीदा गया। जिस दिन वो मंडी आए थे उसी दिन अपनी फसल को बेच कर वापस घर चले गए।

उचाना में दूसरी मंडियों को देखते हुए खरीद प्रक्रिया बेहतर है। यहां किसान को अपनी फसल बेचने के लिए रूकना नही पड़ता है, उसकी फसल साफ सुखी है तो आते ही बिक जाती है। वहीं उचाना में पीआर धान की खरीद का जायजा लेने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री उचाना, अलेवा मंडी गए। यहां पर किसानों, आढ़तियों से खरीद को लेकर बातचीत की। जो-जो परेशानी किसानों, आढ़तियों ने बताई उन परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से बात करने के साथ-साथ मुख्यालय भी बात कर समाधान करवाने का काम किया।

खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि अबतक 53 हजार क्विंटल से अधिक पीआर धान की खरीद हो चुकी है। 425 लाख रुपये से अधिक की राशि अब तक किसानों के खाते में जा चुकी है। मंडी में साफ-सूखी पीआर धान मंडी में आते ही खरीदी जा रही है।