Jind News : महेंद्रगढ़ में भेजी जींद डिपो की 33 बसें

0
106
Ambala News : अगर आपको हैप्पी कार्ड प्राप्त करने में कोई समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें: जीएम अश्विनी डोगरा
Ambala News : अगर आपको हैप्पी कार्ड प्राप्त करने में कोई समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें: जीएम अश्विनी डोगरा

(Jind News) जींद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम को लेकर जींद डिपो से 33 रोडवेज बसों को विभिन्न गांवों से लोगों को लेकर गई थी। इस कारण जींद बस अड्डे पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा ग्रामीण रूट प्रभावित हुए। लोकल रूटों पर यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिली। जिस कारण उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

जींद डिपो के बेड़े में 200 बसें हैं। जिनमें से प्रशासन ने 80 बसों की डिमांड महेंद्रगढ़ भेजने के लिए की थी। डिपो में 42 बसें मुहैया करवा दी। इसके बाद 33 रोडवेज बसें तो लोगों को ले जाकर महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गई जबकि नौ बसों को कोई भी यात्री महेंद्रगढ़ जाने के लिए नहीं मिला।  इसलिए वह वापस लौट आई। नरवाना, रोहतक, भिवानी, हांसी, हिसार,  कैथल समेत लोकल रूटों पर एक-एक घंटे तक कोई बस नहीं मिल पाई। असंधए बरवाला, गोहाना और नरवाना रूटों पर प्राइवेट बसें चलती हैं लेकिन रोहतक, कैथल, भिवानी रूट पर केवल सरकारी बसें ही चलती हैं। इसलिए इन रूटों पर यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। जींद से छात्तर,  मांडी, अलेवा, नरवाना, कोथ कलां, डाहौला, खरैंटी समेत कई ग्रामीण रूटों पर बसें जाती हैं, जो नहीं जा पाई। शिक्षण संस्थानों में पढऩे के लिए आने वाले विद्यार्थियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर जींद शहर में आना पड़ा। इसी तरह वापस घर जाते समय भी उन्हें परेशानी हुई। क्योंकि रोडवेज द्वारा ग्रामीण रूटों पर सुबह आठ बजे गांव से शहर की तरफ और दोपहर को वापस गांव की तरफ  बसों के रूट बनाए हैंए ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। रोडवेज कर्मचारी नेता संदीप रंगा ने कहा कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग सरकार द्वारा किया जा रहा है। बसों को रूटों  से हटा कर रैली में ले जाने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। सरकार को यात्रियों और आम जनता का ध्यान रखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

सरकार कर रही सरकारी तंत्र का दुरुपयोग

रोडवेज कर्मचारी नेता अनूप लाठर, संदीप रंगा ने कहा कि अपने निजी फायदे के लिए सरकार रोडवेज बसों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार ने बसों को रूटों पर हटा कर सरकारी कार्यक्रम में भेज दिया। इससे यात्रियों को समय पर रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिली। जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार को चाहिए कि यदि सरकारी कार्यक्रम में रोडवेज बसें भिजवानी है तो यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था कर देनी चाहिए, जिससे यात्री परेशान न हो और वह अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचे सके।

डिपो से 33 बसें गई महेंद्रगढ़ : जीएम

जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि प्रबंधन ने सभी रूटों पर रोडवेज बसों की व्यवस्था की हुई थी। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया गया। महेंद्रगढ़ में हुए कार्यक्रम में डिपो से 33 बसें भेजी गई हैं जबकि डिपो ने 42 बसों की व्यवस्था कर दी थी।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : आज मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी : पं.सत्यनारायण शांडिल्य

 यह भी पढ़ें: Jind News : आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी, दो मैरिट लिस्ट लगने के बाद भी 481 सीटें रिक्त

 यह भी पढ़ें: Jind News : कांग्रेस सरकार में लैप्स हुई करोड़ों की ग्रांट को विधायक ने किया यूज