Jind News : 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

0
55
Administration is ready to ensure that stubble is not burnt in the fields
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा।
  • नरवाना में 224432 मतदाता हैं जबकि जुलाना में 184935 मतदाता
  • 100 से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 477, आचार संहिता लगने के बाद 25 दिनों में जिले में 6207 मतदाता बढ़े
  • मतदाताओं की सुविधा के लिए 1036 पोलिंग बूथ बनाए गए, पांचों विस में एक-एक पिंक बूथ बनाया, प्रत्येक बूथ पर चार-चार महिला कर्मी रहेंगी तैनात

(Jind News) जींद। विधानसभा आम चुनाव में जिला के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आगामी पांच अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश में मतदान होना तय हुआ है। जिसमें जिला के कुल 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 1036 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार पांच पिंक बूथ विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार-चार महिला कर्मियों कि ड्यूटी लगाई गई है। इन पर महिला अधिकारी और कर्मचारी मतदान करवाएंगी। इन बूथों कों आकर्षक बनाने के लिए सजावटी सामग्री के साथ सजाया जाएगा। इन सब चुनावी तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा द्वारा जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

पांच लाख 47,380 पुरूष तथा चार लाख 79,727 महिला मतदाता

जिला में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 27,123 मतदाता हैं। जिनमें पांच लाख 47,389 पुरुष तथा चार लाख 79,727 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रानुसार बात की जाए तो जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 84,935 मतदाता हैं। जिनमें 99852 पुरुष और 85081 महिला मतदाता हैं। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 95,528 मतदाता हैं। जिनमें एक लाख 4603 पुरुष और 90924 महिला मतदाता हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र दो लाख 3721 मतदाता हैं। जिनमें से एक लाख 6903 पुरुष मतदाता तथा 96815 महिला मतदाता हैं। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 18507 मतदाता हैं। जिनमें एक 17088 पुरुष तथा एक 1419 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार नरवाना विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 24432 मतदाता हैं। जिसमें से एक 18943 पुरुष मतदाता और एक लाख 5488 महिला मतदाता हैं। ये सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

जिला मे कुल 5433 सर्विस मतदाता

जिला में कुल मतदाताओं में से 5433 सर्विस वोटर हैं। जो अपने मत से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें से 5193 पुरुष तथा 240 महिला सर्विस वोटर हैं। विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार बात करें तो जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 1754, सफीदों में 943, जींद में 935, उचाना कलां में 1114 तथा नरवाना में 687 सर्विस मतदाता हैं। वहीं दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं कि सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को अपने वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।  भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप उनको मतदान केंद्र पर रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा इन सब सुविधाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

जिला में कुल 11103 हैं 85 आयु से अधिक के मतदाता

जिला में कुल 11103 बुजुर्ग मतदाता हैं। जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है। इनमें सबसे अधिक 3023 उचाना विधानसभा क्षेत्र में हैं। नरवाना  विधानसभा क्षेत्र में 2726, जुलाना में 2051, जींद में 1945, सफीदों मे 1358 मतदाता हैं। जिनकी आयु 85 साल से अधिक हैं। इन मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। जो इनकी इच्छा पर निर्भर है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार इन सभी से उनके द्वारा घर से ही मतदान करने के बारे में पूछ लिया गया है।

जिला में हैं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के 5437 मतदाता

जिला में कुल 5437 ऐसे मतदाता हैं जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। इनमें सबसे अधिक नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 1333 मतदाता हैं। जबकि उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में  मे 1218,  सफीदों में 1090, जुलाना में 1023 और जींद विधानसभा क्षेत्र में 773 दिव्यांग मतदाता हैं। जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है। ये मतदाता अपनी इच्छानुसार घर से ही य बूथ पर जाकर मतदान कर सकतें है।

जिला में कुल 25606 है यूथ वोटर

जिला में विधानसभा आम चुनाव में 18 से 19 साल के 25606 युवा मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति डालेंगें। जींद विधानसभा क्षेत्र से 5732 युवा वोटर, सफीदों से 5197 युवा, नरवाना से 5190 युवा, उचानां कलां से 5011 युवा और जुलाना से 4476 युवा वोटर मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देंगे।

 

 

ये भी पढ़ें : Jind News : वीटा उत्पादों पर चुनाव का पर्व, देश का गर्व की लगाई मोहर