Jind News : दिव्यांग को नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख हड़पे

0
74
Jind News : दिव्यांग को नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख हड़पे
Jind News : दिव्यांग को नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख हड़पे

Jind News | जींद। दिव्यांग युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख 30 हजार रुपये हडपने तथा ब्याज समेत राशि देने का आश्वासन देने के बाद राशि देने से मुकरने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव जलालपुरा निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह हाथ से दिव्यांग है। उसकी गांव निर्जन निवासी वजीर से जान पहचान रही है। वजीर ने उससे कहा कि वह उसे नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए एक लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। दस मई 2023 मे उसने राशि वजीर को दे दी। बावजूद इसके उसे नौकरी नही मिली। जब उसने राशि वापस मांगी तो वह आना कानी करने लगा।

जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना मे दी गई। आरोपित ने एक रुपया ब्याज की दर से राशि लौटाने का आश्वासन देकर समझौता कर लिया। बावजूद इसके  राशि को नही लौटाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर वजीर के खिलाफ धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी चंद्र सिह ने बताया कि पीडि़त ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Jind News : व्यापारियों का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को : राजकुमार गोयल