Jharkhand Breaking: हेमंत सोरेन फिर होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, इंडिया गठबंधन की बैठक में लगी मुहर

0
22
Jharkhand News हेमंत सोरेन फिर होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, इंडिया गठबंधन की बैठक में लगी मुहर
Jharkhand News : हेमंत सोरेन फिर होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, इंडिया गठबंधन की बैठक में लगी मुहर

Jharkhand New CM Hemant Soren, आज समाज, रांची: हाल ही में जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। राजधानी रांची में हुई इंडिया गठबंधन के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में हेमंत सोरेन को सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बैठक में झारखंड में नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चा हुई। हेमंत सोरेन रांची जमीन घोटाले में जेल में बंद थे। कुछ ही महीने में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बता दें, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद के चंपाई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। ऐसे में हेमंत 28 जून को जेल से जैसे ही बाहर आए हैं उनके एक बार फिर से सीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी।

चंपाई सोरेन राज्यपाल को आज सौंप सकते हैं इस्तीफा

जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हेमंत सोरेन को नया सीएम बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। इससे क्लियर हो गया है कि हेमंत की फिर से ताजपोशी होने वाली है। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल आज शाम रांची पहुंचने वाले हैं और उसके बाद मौजूदा सीएम चंपाई सोरेन उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

गठबंधन की बैठक में इस बात पर हुई चर्चा

इंडिया गठबंधन की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में इसलिए उन्हें सीएम बनाने की सहमति बनी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन को भी पार्टी और प्रदेश के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी सकती है। जानकारी के अनुसार चंपाई सोरेन समन्वय समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं।

SHARE