Jharkhand News: रांची के बाहरी इलाके में बांध के पास मिले 4 युवकों के शव

0
76
Jharkhand News: रांची के बाहरी इलाके में बांध के पास मिले 4 युवकों के शव
Jharkhand News: रांची के बाहरी इलाके में बांध के पास मिले 4 युवकों के शव

Four Youth Dead Body Found Near Rukka Dam, (आज समाज), रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चार लोगों के शव मिले हैं। रांची जिले के बीआईटी ओपी क्षेत्र में स्थित रुक्का बांध के पास 4 युवकों की डेडबॉडी मिली है, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे के करीब रुक्का बांध के समीप से 4 लोगों के शव बरामद किए गए।

पुलिस को संदेह हैं कि मछली पकड़ने के दौरान बिजली गिरने से चारों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में साहिद नुरुल्लाह, सोहैब, मोहम्मद मकसूद और मोहम्मद आसिफ हैं। चारों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि चारों लोगों की मौत आसमानी बिजली गिरने से हुई है। मृतकों के परिजनों के अनुसार, चारों अपने घरों से मंगलवार सुबह 10 बजे डैम में मछली पकड़ने निकले थे। रात 9 बजे तक घर न लौटने पर उन्होंने चारों को ढूंढना शुरू किया। उसके बाद रुक्का बांध के पास उनके शव मिले।