Encounter In  Palamu District, (आज समाज), रांची: झारखंड के पलामू जिले में खूंखार गैंगस्टर अमन साओ मुठभेड़ में मारा गया है। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ आज सुबह उस समय हुई जब 150 से अधिक मामलों में आरोपी व कुछ मामलों में दोषी गैंगस्टर को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था।

फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल

मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक साओ के गिरोह के सदस्यों ने उस वाहन पर हमला कर दिया जिसमें उसे लाया जा रहा था और रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंधेरीटोला के पास उसे छुड़ाने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई जिसमें साओ मारा गया और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

डीजीपी ने कहा था-जेल से रची जाती हैं साजिशें

झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता सोमवार को कहा था कि झारखंड में अधिकांश अपराध की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और आपराधिक गिरोहों की मदद से उन्हें अंजाम दिया जाता है। उनके इस बयान के एक दिन बाद गैंगस्टर को छुड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि उसके साथियों के मंसूबे सफल नहीं हुए।

सिमडेगा और हजारीबाग जेलों में छापेमारी

डीजीपी गुप्ता ने कहा कि अमन साहू के नाम से भी जाने-जाने वाले अमन अमन साओ को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रांची लाया जा रहा था। उन्होंने कहा, मुठभेड़ के बाद आईजी आपरेशन अमोल होमकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। डीजीपी ने सोमवार को कहा था, तीन गैंगस्टर – विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और अमन साओ – जेलों के अंदर से अपना काम चला रहे हैं। सिमडेगा और हजारीबाग जेलों में भी छापेमारी की गई है।

सोमवार को गिरफ्तार किए गए थे दो नक्सली

झारखंड में अलग-अलग अभियानों में इससे पहले 10 मार्च को दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर टीपीएससी सदस्य रंथू गंजू को रविवार को चतरा जिले में बालूमाथ थानांतर्गत उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गंजू एक शार्पशूटर था और उसे तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के ‘जोनल कमांडर’ भीखन गंजू का करीबी सहयोगी माना जाता था।

दिलशेर खान हत्याकांड में आया था रंथू गंजू का नाम

पुलिस ने बताया कि झामुमो के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की हत्या में उसका नाम आया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक सदस्य को लातेहार जिले के मेनका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। विनोद परहिया उन्होंने बताया कि उसे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने के लिए इलाके में गया था। पुलिस ने बताया कि वह पलामू और लातेहार जिलों में दर्ज आठ मामलों में वांछित था।

ये भी पढ़ें : Jharkhand: हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दौरान हिंसा, आगजनी, कई लोग घायल

ये भी पढ़ें : Manipur के लोगों ने अवैध हथियार सरेंडर करना शुरू किए, 87 हथियार डाले