Jharkhand: होली जुलूस के दौरान झड़प, वाहनों में आग लगाई, अब स्थिति नियंत्रित

0
54
Jharkhand
Jharkhand: होली जुलूस के दौरान झड़प, वाहनों में आग लगाई, अब स्थिति नियंतत्रित

Clashes On Holi In Jharkhand, (आज समाज), रांची: झारखंड के गिरिडीह इलाके में होली के जश्न के दौरान शुक्रवार को दो समुदायों के बीच झड़प के बाद कई वाहनों में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Jharkhand: खूंखार गैंगस्टर अमन साओ मुठभेड़ में ढेर, पलामू में हुआ एनकाउंटर

घोड़थंभा चौक के पास जुलूस के दौरान हुआ विवाद

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल (Superintendent of Police Dr Bimal) के अनुसार दो समुदायों के बीच झड़प  उस समय हुई जब होली समारोह के दौरान गिरिडीह में घोड़थंभा (Ghodthambha) चौक के पास एक विशेष गली से होली जुलूस गुजर रहा था। विवाद के कारण अराजकता फैल गई। कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई। लगभग एक घंटे तक स्थिति अनियंत्रित रही।

ये भी पढ़ें : Jharkhand: हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दौरान हिंसा, आगजनी, कई लोग घायल

किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं : SP

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल ने कहा कि हंगामे की सूचना पर जिला मुख्यालय से अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को तितर-बितर करने में उन्होंने मदद की। घटना में कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उन्होेंने कहा, हम झड़प में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात : उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने इस बीच कहा कि होली समारोह के दौरान कुछ कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, हमें मिली जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें : Manipur के लोगों ने अवैध हथियार सरेंडर करना शुरू किए, 87 हथियार डाले