IED Blast In Chaibasa, (आज समाज), रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया और सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार वारदात शनिवार को  जराइकेला थाना क्षेत्र में हुई।  शहादत को प्राप्त हुए जवान की पहचान झारखंड जगुआर के सुनील धान के रूप में हुई है। वहीं  घायल की पहचान कोबरा 203 बटालियन के 1 एचसी/आर ओ विष्णु सैनी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें : Jharkhand: हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दौरान हिंसा, आगजनी, कई लोग घायल

जराइकेला में चलाया जा रहा था नक्सल विरोधी अभियान

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने चाईबासा स्थित सारंडा के छोटा नागरा व जराईकेला थानांतर्गत सीमावर्ती पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आईईडी प्लांट किये थे। रांची के डीआईजी-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंदन कुमार सिन्हा (Chandan Kumar Sinha) ने कहा, झारखंड जगुआर का जवान सुनील धान आईईडी विस्फोट में शहीद हो गया है, जबकि सीआरपीएफ जवान विष्णु सैनी का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : J&K Encounter: अखनूर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, जेसीओ शहीद

चाईबासा पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों को पुलिस हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची लेकर जा रही थी, लेकिन सुनील धान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे पहले, झारखंड के जराइकेला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। चाईबासा पुलिस (Chaibasa Police) ने एक बयान में कहा, जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों को निकालकर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : Jharkhand: खूंखार गैंगस्टर अमन साओ मुठभेड़ में ढेर, पलामू में हुआ एनकाउंटर